गर्ल्स हॉस्टल में सांपों का बसेरा, बाथरूम में रेंगते दिखे कोबरा, छात्राओं में दहशत

गर्ल्स हॉस्टल में सांपों का बसेरा, बाथरूम में रेंगते दिखे कोबरा, छात्राओं में दहशत

भागलपुरः जिले के तिलकामांझी विश्वविद्यालय (TMBU) के लालबाग स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल-1 के बाथरूम में सांप निकलने से सोमवार की शाम छात्राओं के बीच अफरातफरी की स्थिति हो गई। एक छात्रा जब हॉस्टल के बाथरूम में प्रवेश कर रही थी तो दरवाजा खोलते ही तीन जहरीले सांप फर्श पर रेंगते हुए दिखाई दिये। यह देख छात्रा हॉस्टल में चिल्लाने लगी। आवाज सुन हॉस्टल की अन्य छात्राएं भी दौड़े-दौड़े वहां पहुंचीं। तब तक दो सांप बाथरूम के टूटे हुए हिस्से में प्रवेश कर गए थे।

नाग-नागिन के साथ रात भर सोती रही बच्ची, गर्दन में लिपटा देख उड़ गए मां-बाप के होश
छात्राओं ने इसकी सूचना हॉस्टल के गार्ड को दी। एक गार्ड मौके पर पहुंचा और बाथरूम का दरवाजा खोला। उन्होंने जब डंडे से सांप को निकालना चाहा तो वह भी दरवाजे के टूटे हिस्से में प्रवेश कर गया। छात्राओं ने घटना की सूचना हॉस्टल अधीक्षक डॉ. इंदु को दी। छात्राओं के मुताबिक हॉस्टल में सांप निकलने की लगातार घटनाएं होती हैं। हॉस्टल के पीछे बारिश के कारण झाड़ बड़े हो गए हैं। साथ ही बाथरूम सहित कई हिस्से में फर्श सहित दीवारों में जो होल बने हुए हैं उससे अक्सर जहरीले सांपों का डर बना रहता है।

See also  दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जीतन राम मांझी के सलाहकार के फायरिंग वाले VIDEO पर बवाल

गर्भवती बहू को ससुर लेकर पहुंचे झाड़फूंक कराने,ओझा और उसके साथियों ने किया गैंगरेप
हॉस्टल नंबर एक सहित अन्य हॉस्टल की छात्राओं में विशेष कर रात के समय डर की स्थिति बनी रहती है। हॉस्टल के कुछ हिस्से में झाड़ हो जाने की वजह से वे लोग रात को निकलने में परहेज करती हैं। हॉस्टल के कमरे, गैलरी और बाथरूम में कई बार जहरीले सांप देखे गए हैं, जिससे दहशत की स्थिति बनती है। डीएसडब्ल्यू डॉ. बिजेंद्र कुमार ने कहा कि हॉस्टल के आसपास सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया जाएगा, साथ ही बारिश को देखते हुए ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now