दिल्ली में जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकार्ड, बाढ़ से बचने के लिए लगाने गए टेंट्स में घुसा यमुना का पानी

दिल्ली में जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकार्ड, बाढ़ से बचने के लिए लगाने गए टेंट्स में घुसा यमुना का पानी

डेस्कः दिल्ली में लगातर बढ़ से जलस्तर ने मुश्किलें बढ़ा दी है। हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे है। बुधवार शाम तक जलस्तर 207.33 मीटर तक पहुंच गया, जो 2013 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर चुका है। बढ़ते पानी का असर अब राहत शिविरों पर भी दिखने लगा है।यमुना बाजार इलाके में लगाए गए राहत शिविरों में पानी घुस गया है। जिन लोगों को पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों से यहां लाया गया था, उन्हें अब दूसरी सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। प्रशासन ने पूरे इलाके को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी, 4 सितंबर को घंटों बंद रहेगा Mobile Banking सर्विस, जान लें Time वरना होगी मुश्किल
केंद्रीय जल आयोग ने जारी की एडवाइजरी 
बता दें कि दिल्ली में बाढ़ के हालात को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने बुधवार को नई एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने चेतावनी दी है कि यमुना का जलस्तर आज रात 8 बजे तक 207.48 मीटर तक पहुंच सकता है। यह स्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

BCCL के दो कर्मचारी को CBI ने किया गिरफ्तार, रिटायर्ड कर्मी से NOC के नाम पर मांग रहा था रिश्वत
खाली कराए जा रहे कैंप
फिलहाल यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और पानी कई निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। इसके अलावा, राहत-बचाव टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं एडवाइजरी में कहा गया है कि रात 8 बजे के बाद भी जलस्तर में वृद्धि, गिरावट या स्थिरता बनी रह सकती है। हालांकि, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह पूर्वानुमान वजीराबाद और ओखला बैराज से छोड़े गए पानी की मात्रा के आधार पर और प्रभावित हो सकता है।
यमुना के जलस्तर ने तोड़ा रिकॉर्ड
2023 – 208.66 मीटर
1978 – 207.49 मीटर
2025 – 207.33 मीटर (शाम 6 बजे)
2013 – 207.32 मीटर

कल्पना सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाला शमीम अख्तर गिरफ्तार, 38 लोगों से गाड़ी खरीदने के नाम पर कर ली ठगी

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में ऊपरी राज्यों में भारी बारिश हुई है, जिससे यमुना में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ा है।मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now