कल्पना सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाला शमीम अख्तर गिरफ्तार, 38 लोगों से गाड़ी खरीदने के नाम पर कर ली ठगी

कल्पना सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाला शमीम अख्तर गिरफ्तार, 38 लोगों से गाड़ी खरीदने के नाम पर कर ली ठगी

गिरिडीहः जिले के पचम्बा थाना में बुधवार को एक ऐसा शख्स गिरफ्तार कर लाया गया जिसकी शातिराना हरकत ने सबको हैरान कर दिया। सफेद रंग का टी-शर्ट और पेंट पहने इस शख्स को जब थाने में लाया गया तो मीडिया के लोग उसकी तस्वीर खींचने लगे। साधारण सा दिखने वाला शख्स जिले का एक बड़ा ठग निकला और धोखाधड़ी के मामले में मिली शिकायत के बाद गिरिडीह पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, तीन राउंट चली गोली, दुकानदार को पीटा, देखिये CCTV  फुटेज
धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार शमीम अख्तर की एक और पहचान है और वो पहचान है झारखंड के सबसे बड़ी महिला नेता के खिलाफ चुनाव में ताल ठोकने वाले शख्स के रूप में। शमीम अख्तर ने 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान गांडेय सीट पर जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ा था। एक अगल बात है कि उस चुनाव में कल्पना सोरेन की बड़ी जीत हुई और शमीम की जमानत जब्त हो गई। लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर उसने अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश की थी। इस दौरान वो एक संगठन से भी जुड़ा था जिसके बैनर तले उसने चुनाव लड़ा था।

See also  जमशेदपुर में आतंक का साया! शहर में 18 स्लीपर सेल; सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी आशंका

बिहार के बड़े उद्योगपति राजकरण दफ्तरी की आयकर छापेमारी के बाद तबीयत बिगड़ी, अबतक 100 करोड़ से ज्यादा की मिली बेनामी संपत्ति
शमीम अख्तर पर आरोप है कि उसने लोागों को नई गाड़ियां दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की। उसने 38 लोगों से गाड़ी दिलाने के नाम पर पैसे की वसूली की, लेकिन फाइनेंस कंपनी को किस्तें नहीं चुकाई। पीड़ित पक्ष ने इसको लेकर पचम्बा थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शमीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया।

जब तुम्हारी डिलीवरी होगी तो… कांग्रेस MLA ने सभी के सामने महिला पत्रकार से कही ऐसी बात
शमीम अख्तर राधा स्वामी संगठन से जुड़ा रहा है लेकिन संगठन की ओर से इस मामले में स्पष्ट कर दिया गया है कि शमीम से उनका कोई सरोकार नहीं है और उसके हरकतों की वजह से उसे संगठन से निष्कासित कर दिया गया था। शमीम के द्वारा की गई ठगी के शिकार एक शिकातयतकर्ता ने बताया कि उससे गाड़ी के लिए कैश में पैसे लिये गए थे, वो संगठन के नाम पर चेक देना चाहता था लेकिन शमीम इतना शातिर था कि उसने कैश लिया और फाइनेंस कंपनी को किस्तें भी नहीं दी।

See also  हेमंत सोरेन ने किया सरप्राइज:बिना काफिले के अकेले गाड़ी ड्राइव कर प्रोजेक्ट भवन पहुंचे CM, मचा हड़कंप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now