झारखंड की 43 सीटों पर मतदान, मॉक पोल की प्रक्रिया हुई, 7 बजे वोटिंग शुरू होने के पहले कई बूथों पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2024

रांचीः झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले पहले चरण के लिएआज बुधवार 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोट डालने की प्रक्रिया शुरू होने पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। पहले चरण में 17 सीट सामान्य, 20 अनुसूचित जनजाति और 5 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस चरण में 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सभी पोलिंग पार्टियां और सुरक्षा कर्मी बूथों पर पहुंचे
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सभी मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी सुबह में अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी आ चुके है एवं मतदान हेतु मॉक पोल की प्रक्रिया अभ्यर्थियों के पोलिंग एजेंट के समक्ष शुरू कर दी गई है। सभी मतदान केंद्रों पर अंदर एवं बाहर की ओर हाई डेफिनेशन वाले कैमरे लगे है जिसके वेबकास्टिंग की मॉनिटरिंग भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के स्तर से की जा रही है।

See also  इरफान अंसारी और सीता सोरेन के बीच जारी राजनीतिक लड़ाई में कूदी जयश्री सोरेन, बोली, हमारे चाचा को 'राम' की जगह 'अल्लाह' क्यों नहीं कहते

पहले चरण में 1.37 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में 43 सीटों के लिए एक करोड़ 37 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 68.73 लाख पुरुष और 68.38 लाख महिला मतदाता शामिल है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 8.51 लाख मतदाताओं की उम्र 18 से 19 वर्ष है। इसमें से कई युवा लोकसभा चुनाव करने के बाद इस बार विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार मतदान करेंगे। वहीं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 63 हजार से अधिक है। जबकि पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की संख्या 1.91 लाख है।

पहले चरण के चुनाव के लिए 15344 मतदान केंद्र बनाए गए
पहले चरण के चुनाव के लिए 43 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग की ओर से 15 हजार 354 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 12 हजार 716 ग्रामीण और 2 हजार 628 शहरी क्षेत्रों में बनाए गए हैं।

See also  चार TV पत्रकार को झारखंड पुलिस का समनः पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर हुई ED  रेड के दौरान मीडिया कवरेज का मामला

981 बूथ पर शाम बजे तक मतदान
पहले चरण में नक्सल प्रभावित 981 बूथों पर शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। इनमें सबसे अधिक सारंडा जंगल के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में 184, जगन्नाथपुर में 89 और चाईबासा में 46 बूथ शामिल है। इसके अलावा चतरा, सिमरिया, चक्रधरपुर, तमताड़ और खूंटी के भी कई बूथों पर शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे।

1152 बूथों की जिम्मेदारी महिला मतदान कर्मचारियों पर
पहले चरण में 15344 बूथ बनाए गए हैं, इनमें से 1152 बूथों की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिला कर्मचारियों के जिम्मे सौंपने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा युवाओं के जिम्मे 23 मॉडल बूथ होंगे। वहीं 50 यूनिक बूथ भी बनाए गए हैं।

साल 2019 में 43 में से 17 सीटों पर जेएमएम को मिली थी जीत
झारखंड के जिन 43 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं, उनमें से 17 सीटों पर पिछले चुनाव (साल 2019) में जेएमएम ने जीत दर्ज की थी। ऐसी स्थिति में जेएमएम के सामने यह आंकड़ा बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है।

See also  Budget से पहले आई खुशखबरी, सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर

साल 2019 में बीजेपी ने 13 सीटों पर दर्ज की थी जीत
दूसरी तरफ वर्ष 2019 के चुनाव में बीजेपी ने इन 43 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा पहले चरण में ग्राफ बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इस बार बीजेपी ने आजसू पार्टी, जेडीयू और लोजपा-आर से भी गठबंधन किया है, ऐसे में बीजेपी नेताओं अच्छी सफलता की उम्मीद है।

साल 2019 में कांग्रेस आठ सीटें फतह कर पाई थी
वर्ष 2019 के चुनाव में इन 43 सीटों में से कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के सामने भी अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now