विराट कोहली और केएल राहुल IPL मैच के दौरान मैदान पर भिड़े, दोनों में हुई तीखी नोंकझोंक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

विराट कोहली और केएल राहुल IPL मैच के दौरान मैदान पर भिड़े, दोनों में हुई तीखी नोंकझोंक

डेस्कः रविवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दौरान भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर आपस में भिड़ गये। आरसीबी और दिल्ली के मैच के दौरान विराट कोहली और केएएल राहुल एक दूसरे से उलझ गये। मैच के दौरान टीम इंडिया के इन दोनों सितारों के बीच अचानक गरमा-गर्म बहस हो गई। उम्मीद तो ये की जा रही थी कि कोहली अपने ही अंदाज में राहुल को उनके सेलिब्रेशन का जवाब देंगे लेकिन इसके उलट दोनों के बीच मैच के दौरान ही तीखी बहस ने हर किसी को चौंका दिया।

हाय रे बेरोजगारीः चौकीदार बनने के लिए 10वीं पास थीं योग्यता, MA, NET , PhD वालों ने भी दी परीक्षा

जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब विराट कोहली ने केएल राहुल के एक रन लेने के तरीके पर नाराजगी जताई। इसके बाद कोहली विकेटों के पीछे गए और केएल राहुल से बहस करते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इसपर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, मैच के पहले दोनों खिलाड़ियों को गले मिलते देखा गया था। लेकिन गनीमत ये रही की मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों को हंसते-हंसते बात करते देखा गया।

See also  8th Pay Commission: मोदी कैबिनेट ने आठवें वेतन आयोग को दी मंजूरी...जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी ?

 

JNU छात्रसंघ चुनाव में वामपंथियों के गढ़ में AVBP ने लगाई सेंध, वैभव मीणा बने संयुक्त सचिव, AISA के नीतीश अध्यक्ष चुने गये

रविवार 27 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 162 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में बेंगलुरु ने जल्दी से अपने 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या ने पारी को संभाला और एक शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मगर बेंगलुरु के लक्ष्य तक पहुंचने से पहले एक ऐसा मौका भी आया, जब कोहली और राहुल किसी बात पर भिड़ गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now