Viral Video: मछली पकड़ने में मस्त था युवक, तभी पीछे से आया बब्बर शेर, और फिर…

young-man-and-lion

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जता है। एक ऐसे ही वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जो डर और रोमांच का अनोखा संगम है। नदी किनारे एक युवक, मछली पकड़ने में पूरी तरह डूबा हुआ, बेखबर बैठा है। उसका ध्यान सिर्फ अपनी मछली और कांटे पर है, लेकिन पीछे से एक खतरनाक मेहमान दबे पांव उसकी ओर बढ़ रहा है, एक बब्बर शेर।

जैसे ही शेर पास आता है, वीडियो में सस्पेंस अपने चरम पर पहुंच जाता है। युवक को जरा भी भनक नहीं कि मौत उसके ठीक पीछे खड़ा है। फिर, अचानक वह पीछे मुड़ता है और… शेर की चमकती आंखों से उसका सामना होता है. उसका चेहरा डर से सफेद पड़ जाता है, मुंह से आवाज गायब, और शरीर कांपने लगता है। शेर भी उसे एकटक घूर रहा है, मानो दोनों के बीच एक खामोश जंग छिड़ गई हो।

बिहार में बाढ़ से अबतक 26 लोगों की मौत, कोसी बराज के 20 फाटक खोले गए, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

डर के मारे युवक धीरे-धीरे नदी की ओर कदम बढ़ाता है, शायद जान बचाने की आखिरी कोशिश में। लेकिन तभी वीडियो खत्म। क्या हुआ आगे? क्या युवक बच पाया, या शेर ने दबोच लिया? यह रहस्य दर्शकों को बेचैन छोड़ देता है। यह वीडियो न सिर्फ डरावना है, बल्कि उस पल की अनिश्चितता को इतने रोमांचक अंदाज में पेश करता है कि हर कोई इसे बार-बार देखने को मजबूर हो जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Augustine (@augingenuity)

शेर और युवक का वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग भयभीत हो रहे हैं। यूजर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को augingenuity नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों देख लिया है।

बिहार में पुजारी ने किया कांडः मंदिर के पास बुलाकर नाबालिग लड़की का तीन महीने तक यौन शोषण, भगाने से पहले ही…

सोशल मीडिया पर वायरल उस दिल दहला देने वाले वीडियो ने सबको सकते में डाल रखा था, जिसमें एक युवक मछली पकड़ते-पकड़ते बब्बर शेर के सामने आ जाता है। लोग डर से कांप उठे, सांसें थम गईं, और हर कोई ये सोचने को मजबूर था कि आखिर आगे क्या हुआ। लेकिन तभी, सोशल मीडिया के जासूसों ने खेल पलट दिया। एक यूजर ने कमेंट में वीडियो की पोल खोलते हुए खुलासा किया कि ये डरावना मंजर असली नहीं, बल्कि वीएफएक्स का कमाल है।

उसने लिखा, “भाई, क्या लाजवाब काम किया है। वीएफएक्स की मेहनत और लगन साफ झलक रही है। शेर भी असली सा लगता है, और डर भी। शाबाश, कमाल कर दिया।” इस कमेंट ने वीडियो की हकीकत को तो उजागर कर दिया, लेकिन साथ ही क्रिएटर की तारीफ भी बटोर ली। तो भई, ये वीडियो भले ही नकली हो, मगर इसका रोमांच और उस शेर की डिजिटल दहाड़ असली जैसी थी, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए।

पति का शव झारखंड लाने के लिए पैसे नहीं, पत्नी ने पुतले का ही कर दिया अंतिम संस्कार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now