Viral Video: दुल्हन से मजाक पड़ गया भारी, गुस्से में लड़की ने स्टेज पर ही उठा-उठाकर पटका, देखें वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2025

fight-between-bride-and-groom-

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसको देखकर आपकी हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक नाराज दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज पर ही उठाकर पटक दिया। शादी की रस्मों के बीच अचानक घटी घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। किसी ने उस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी आ रही है। वीडियो में दूल्हे की हरकत और दुल्हन की प्रतिक्रिया को आप भी साफ देख सकते हैं।

दुल्हन ने क्यों की दूल्हे की पिटाई?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं, स्टेज पर दुल्हन अपने होने वाले जीवन साथी को पैर छूने की कोशिश करती है। लेकिन दूल्हा बार-बार पीछे हट जाता है। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन नाराज हो गई और ‘आव देखा न ताव’, किसी चैंपियन रेसलर की तरह दूल्हे को स्टेज पर ही उठाकर पटक दिया। दुल्हन की प्रतिक्रिया से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। स्टेज पर दूल्हा गिर गया और उसके ऊपर दुल्हन सवार होकर उसकी कुटाई करना शुरू कर दी।

See also  क्या 'धुरंधर' के लिए मुसीबत बनीं 'अवतार: फायर एंड एश' या खा गई मात, जानें कमाई

रुबीना खातून से रुबी देवी बनकर हरिद्वार में लोगों को लगा रही चंदन, बांग्लादेशी महिला पति संग गिरफ्तार

दूल्हा-दुल्हन में हुई जमकर मारपीट

दुल्हन के द्वारा पटक दिए जाने पर दूल्हा काफी नाराज हुआ और स्टेज पर ही दुल्हन की हाथ और पैर से पिटाई शुरू कर दी। दुल्हन भी कहां पीछे रहने वाली थी, उसने भी दूल्हे पर जमकर हाथ साफ किया। शादी का स्टेज कुछ ही देर में जंग के मैदान में तब्दील हो गया।

सोशल मीडिया में वीडियो पर आ रही मेजदार प्रतिक्रिया

दुल्हा और दुल्हन के बीच मारपीट का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आने लगी। वीडियो को @me_sunitaa नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। उसने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जयमाला के समय ज्यादा होशियारी न करें, दुल्हन जो कर रही है करने दें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।” वीडियो पर अब लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, “शादी के समय दुल्हन को जो करना है करने देना चाहिए वरना ऐसी ही हालत हो जाती है।” कुछ यूजर ने वीडियो को फेक बताया है। एक यूजर ने लिखा, “एक रील के लिए क्या क्या किया जाता है।”

See also  निषाद पार्टी के सुप्रीमों और उनके बेटों पर संगीन आरोप, फेसबुक पर पोस्ट कर प्रदेश सचिव ने दे दी जान

बिहार में काहे का शराब बंदी, 23 राज्यों से पहुंच रही खेप, यूपी, झारखंड और बंगाल से सबसे ज्यादा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now