रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी स्थित इदरीसीया तंजीम स्कूल में मतदान के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जाता है कि एक गुट ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट द्वारा एक महिला को फर्जी तरीके से वोट दिलाने की कोशिश की जा रही थी। इस आरोप को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। विरोध कर रहे लोगों और दूसरे गुट के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कुछ ही देर में दोनों गुटों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी।
रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में निकाय चुनाव के वोटिंग के दौरान मारपीट
फर्जी वोट को लेकर हुआ बवाल@DC_Ranchi @ranchipolice #JharkhandPolice pic.twitter.com/6Fr5AZ4NXq
— Live Dainik (@Live_Dainik) February 23, 2026
घटना के दौरान मतदान स्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग भी सहम गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया फिर से सामान्य हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।




