पाकुड़ में हिंसक झड़प, पथराव और बमबाजी, बच्चे समेत कई घायल, 11 लोगों पर FIR

पाकुड़ में हिंसक झड़प, पथराव और बमबाजी, बच्चे समेत कई घायल, 11 लोगों पर FIR

पाकुड़ः बुधवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। दो गुटों के बीच हुए पथराव और बमबाजी 9 साल के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए है। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही उपद्रवी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

JET परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार को 31 मार्च 2026 तक की दी डेडलाइन
मिली जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड के देवतल्ला दक्षिण टोला स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद मोतीउर रहमान अपने घर जा रहे थे। इस दौरान पुल पर बैठे कुछ युवक मोतीउर से गाली-गलौज करने लगा। जब मोतीउर ने विरोध किया, तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के परिवार आ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच रेंटू शेख नामक व्यक्ति के पक्ष से बमबाजी करना शुरू कर दिया। लगातार दो बम फटने की आवाज से देवतल्ला गांव में हड़कंप मच गया।

jh pak 01 bom photo dry 10024 24092025212026 2409f 1758729026 53

- Advertisement -
LD-advertisement

बोकारो में 42 हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाकों में घुसा, फसलों को पहुंचा रहा हैं नुकसान, दहशत में ग्रामीण
इस देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस को आता देख रेंटू शेख व उसके पक्ष में शामिल सभी लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने सभी चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -
royal-soler-new

रामगढ़ में दो हाथी कुएं में गिरा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना को लेकर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घायल मोतीउर शेख की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए रेंटू शेख सहित 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो सुतली बम बरामद किए गए, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। जबकि दो बम का अवशेष जब्त किया गया। गांव में विवाद न बढ़े, इसके लिए पुलिस लगातार कैंप कर रही है।

 

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now