हजारीबागः शिवरात्रि के दिन हजारीबाग में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गया है। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गये है। पुलिस मामले को संभालने के लिए कैंप कर रही है।

JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी
जिले के इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दो गुटों के बीच शिवरात्रि के दौरान हिंसक झड़प हो गई है। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई है। उपद्रवियों ने तीन बाइक और एक बलेनो कार में आग लगा दी। एक बाइक और एक ऑटो में भी तोड़फोड़ की गई है।बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक दुकान को भी फूंक दिया है। झड़प में कुछ लोगों को चोट भी पहुंची है, जिन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बिहार-झारखंड का मोस्टवांटेड नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भारत चौक पर बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर पताका और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और उसने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।









Yar speaker ko lekar ladai hona ye acchi bat nahi h….ismey police ke jimmedari thi ke jab mahol bigadne raha tha to police bal lagana chaheye tha…..