बिहार-झारखंड का मोस्टवांटेड नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या

बिहार-झारखंड का मोस्टवांटेड नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या

रांचीः बिहार-झारखंड के मोस्टवांटेड और 13 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी और मध्य जोनल बिहार कमेटी के शीर्ष नक्सली लीडर में शामिल विवेक यादव की गया में कर दी गई है।

JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी
बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी और मध्य जोनल बिहार कमेटी के प्रभारी संदीप यादव के मारे जाने के बाद विवके यादव की संगठन संचालन में अहम भूमिका हो गई थी। गया के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौली के टेकर खुर्द गांव के पास जंगल में विवेक यादव की हत्या की गई। पुलिस को उसी जंगल से विवेक यादव का शव मिला। माना जा रहा है कि आपसी वर्चस्व में नक्सलियों ने विवेक यादव की हत्या कर दी है। इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को शव बरामद हुआ था, उसकी पहचान बिहार-झारखंड का कुख्यात माओवादी विवेक यादव के रूप उर्फ नेता जी के रूप में हुई है। विवेक यादव कई उपनामों से जाना जाता था। इसे सुनील यादव, कारू जी, ब्रेक जी, नेताजी के नाम से भी लोग जानते थे। विवेक यादव कोठी थाना के करनड़ गांव का रहने वाला था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now