डेस्कः भारत के भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर से चर्चा में है। कारोबार जगत के बड़े हस्तियों में शुमार विजय माल्या के एक पॉडकास्ट इंरव्यू ने तहलका मचा दिया है। यूट्यूबर राज शमानी को दिये गए इंटरव्यू में विजय माल्या ने भारत छोड़ और किंगफिशर एयरलाइंस को लेकर खुलकर बातें कही है।
बिहार राजभवन के प्रधान सचिव चोंग्थू की मुश्किलें बढ़ीं, DM रहते बिना वेरिफिकेशन बांटे थे आपराधिक छवि के लोगों को हथियार, अब चलेगा ट्रायल
विजय माल्या ने कहा कि वो भारत छोड़ने से पहले मोदी सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री अरूण जेटली के पास गए थे और उन्हे बताया था कि वो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लंदन जा रहा हूं, जेनेवा में मेरी मीटिंग है, इसके बाद संसद भवन में मै सीधे एयरपोर्ट चला गया। उन्होने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पर भी निशाना साधा। माल्या ने कहा कि कंपनी की खराब हालत के समय प्रणव मुखर्जी के पास गया थाऔर कहा था कि एक परेशानी है। किंगफिशर एयरलाइन्स का काम कम करने की जरूरत है। विमानों की संख्या घटाने, कर्मचारियों को निकालने की जरूरत है, क्योंकि ऐसे आर्थिक हालात में काम नहीं कर सकते।’पॉडकास्ट में माल्या ने दावा किया, ‘मुझे काम कम करने से मना किया गया। आप काम जारी रखें, बैंक आपकी मदद करेगा। ये सब ऐसे ही शुरू हुआ। किंगफिशर एयरलाइन्स को अपनी सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा। किंगफिशर एयरलाइन्स संघर्ष करने लगी। जिस समय आपने लोन मांगा, तब कंपनी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी।’
भारत छोड़ने से पहले मैं मोदी सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिला, उनसे बताया कि मैं लंदन जा रहा हूं, मेरी जेनेवा में एक मीटिंग है.
इसके बाद मैं संसद से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकला.
– भगौड़े विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट में बताया pic.twitter.com/70ihd01nBE
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) June 5, 2025
Patna में तीन आभूषण कारोबारियों के ठिकानों पर Raid , 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद
माल्या ने खुद को चोर कहलाने पर सवाल उठाए हैं। उसने कहा, ‘मार्च (2016) के बाद भारत नहीं जाने के कारण मुझे भगोड़ा बोलो। मैं भागा नहीं था। मैं पहले से तय यात्रा पर भारत से निकला था। यह सही है कि मैं उन कारणों से वापस नहीं लौटा, जो मुझे वैध लगते हैं। ऐसे में अगर आप मुझे भगोड़ा कहना चाहते हैं, तो कहिए। लेकिन चोर का क्या मतलब है… कहां हुई है चोरी?’
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चाहते हैं एलन मस्क, बोले- जेडी वेंस को मिले राष्ट्रपति पद
कौन है विजय माल्या
विजय माल्या का जन्म 18 दिसम्बर 1955 को कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था। विजय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ला मार्टिनियर, कोलकाता से प्राप्त की और फिर सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद 1983 में 28 वर्ष की आयु में अपने पिता की मृत्यु के बाद यूनाइटेड ब्रेवरीज ग्रुप की अध्यक्षता संभाली। भगौड़े विजय माल्या ने अपने साम्राज्य का विस्तार शराब, विमानन, रियल एस्टेट, और रसायन उद्योग में किया और यूनाइटेड स्पिरिट्स को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शराब कंपनी बना दिया। इसके बाद साल 2005 में किंगफिशर एयरलाइंस की स्थापना की, जो बाद में वित्तीय संकट के कारण बंद हो गई।पॉडकास्ट में, विजय माल्या से जब भारत लौटने पर सवाल किया गया तो 2016 में भारत से भाग गए शराब कारोबारी ने कहा कि अगर निष्पक्ष सुनवाई का आश्वासन दिया जाता है तो वह भारत लौटने को तैयार है।




