विधवा महिलाओं को चंपाई सोरेन सरकार देगी नया जीवन, समाज सुधार के क्षेत्र में बड़े योजना का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन विधवा महिलाओं को नई जिंदगी देने की योजना की शुरूआत कर रहे है। विधवा विवाह जैसे सामाजिक सुधार के काम को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ने नई योजना का एलान किया है। मुख्यमंत्री बुधवार को इस योजना की शुरूआत कर रहे है। अपने सोशल मीडिया साइट्स एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री ने ये एलान किया। अपने पोस्ट में सीएम ने लिखा है कि झारखंड में विधवा महिलाओं को फिर से नये जीवन साथी के साथ घर बसाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार “राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना” लेकर आई है।
इस योजना के तहत पुनर्विवाह कर रही विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। कल रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में राज्य की 7 विधवा महिलाओं को इसका लाभ देते हुए इस योजना की शुरुआत की जायेगी। इन बेटियों को नये एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दीजिए, उन्हें जिन्दगी की एक नई पारी शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। इस नेक काम में आपका साथ देते हुए हमें खुशी होगी।

champai post

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now