थाईलैंड ट्रिप में युवती का नहाने के दौरान बनाया वीडियो, रांची के बैंककर्मी पर यौन शोषण का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2026

थाईलैंड ट्रिप में युवती का नहाने के दौरान बनाया वीडियो, रांची के बैंककर्मी पर यौन शोषण का आरोप

रांचीः रातू के होचर निवासी 24 वर्षीय युवती ने रांची के एक बैंककर्मी पर थाईलैंड यात्रा के दौरान ब्लैकमेलिंग, मारपीट व यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर युवती ने नेताजी सुभाष चंद बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता पुलिस थाना में लिखित शिकायत की है। पीड़िता ने रातू थाना में भी आवेदन दिया है।
नहाते समय बनाया वीडियो
शिकायत के अनुसार, युवती 04 जुलाई 2026 को रांची में कार्यरत बैंककर्मी मुकेश कुमार के साथ थाईलैंड घूमने गयी थी। आरोप है कि पटाया में एक होटल में आरोपी ने उसकी अनुमति के बिना स्नान के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की, बाद में उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करते हुए यौन संबंध बनाने के लिए दवाब बनाया। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और शीरीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान पड़ गये। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर स्थानीय पुलिस की मदद से बैंकॉक हवाई अड्डा पहुंची और वहां से कोलकाता लौटी।
पीड़ित के अनुसार, कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मानसिक आघात के कारण उसे पैनिक अटैक आया। इसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करायी। युवकी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, चिकित्सीय परीक्षण और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

See also  भारत के वैज्ञानिक ने निक्कू मधुसूदन ने खोज लिया ब्रह्मांड में धरती से भी बड़ा ग्रह, जीवन के मिले संकेत....जानिए हमें वहां पहुंचने में कितना वक्त लगेगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now