रांची सुजाता चौक पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, PCR ड्राइवर सस्पेंड

RANCHI-CRIME

राजधानी रांची के सुजाता चौक पर पुलिसकर्मी द्वारा बालू लदे वाहन से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। रविवार रात करीब दस बजे पीसीआर वाहन के चालक द्वारा सड़क के बीच बालू लदे वाहन को रोककर पैसे लेते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पीसीआर चालक को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी सड़क पर वाहन को रोककर खुलेआम पैसे का लेन-देन कर रहा है। यह वीडियो आम लोगों द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

30 लाख से ज्यादा पन्ने, तस्वीरें और वीडियो… दुनिया में खलबली मचाने वाली क्या है एपस्टीन फाइल्स?

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि वह स्वयं मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान चालक ने सफाई दी कि बालू लदे वाहन के चालक द्वारा एक पर्चा दिखाकर रास्ते के बारे में जानकारी ली जा रही थी और उसके हाथ में पैसा नहीं था।

हालांकि, वायरल वीडियो और जनभावनाओं को देखते हुए मामले को गंभीर मानते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी एसएसपी ने शनिवार रात जुआ खिलाने और मारपीट के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिंह मेंशन पर बमबाजी की अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी, कहा-‘रंगदारी देनी होगी’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now