- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

हजारीबाग के बरही SDO कार्यालय में बड़ा बाबू के रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वोटर आईडी में सुधार के नाम पर ले रहे 100 रुपये लेते कैमरे में हुए कैद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 3, 2026

हजारीबाग के बरही SDO कार्यालय में बड़ा बाबू के रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वोटर आईडी में सुधार के नाम पर ले रहे 100 रुपये लेते कैमरे में हुए कैद

हजारीबागः बरही अनुमंडल कार्यालय में बड़ा बाबू तुलसी श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खबू वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ा बाबू वोटर आईडी कार्ड में सुधार के नाम पर 100 रुपया घूस लेते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि, बड़ा बाबू ने इससे इंकार किया है कहा है कि वह पैसा रिश्वत का नहीं बल्कि एफीडेफिट के लिए है। Live Dainik भी इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

वोटर आईडी सुधार के नाम पर आरोप
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो चौपारण प्रखंड के एक युवक से जुड़ा हुआ है। वीडियो में युवक बड़ा बाबू को एक आवेदन सौंपकर वोटर आईडी में सुधार से संबंधित कार्य कराने का आग्रह करते दिख रहा है। आरोप है कि इसी काम के एवज में बड़ा बाबू द्वारा पैसों की मांग की जा रही है। वायरल वीडियो में बड़ा बाबू साफ तौर पर राशि लेते हुए नजर आ रहे हैं, जो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

बड़ा बाबू की सफाई:
अपने ऊपर लग रहे घूसखोरी के आरोपों को निराधार बताते हुए तुलसी श्रीवास्तव ने कहा कि युवक द्वारा जो एफिडेविट दिया गया था, उस पर अधिवक्ता का अभिप्रमाणित हस्ताक्षर नहीं था। उसी प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए पैसे लिए गए थे, इसे रिश्वत से जोड़कर देखना गलत है।

SDO ने दिए जांच के आदेश
​मामले की गंभीरता को देखते हुए बरही एसडीओ जोहन टूडू ने संज्ञान लिया है। एसडीओ ने कहा कि राशि लेने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

See also  बेगूसराय के होटल में लड़की से दरिंदगी, वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now