बिहार में दिनदहाड़े लड़की के अपहरण का VIDEO वायरल, रास्ता रोका फिर बात की और बाइक पर लेकर हो गया फरार

बिहार में दिनदहाड़े लड़की के अपहरण का VIDEO वायरल, रास्ता रोका फिर बात की और बाइक पर लेकर हो गया फरार

डेस्कः बिहार के दरभंगा में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की के अगवा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना मंगलवार शाम की है, मुस्लिम लड़के द्वारा हिंदू लड़की के अपहरण को लेकर इलाके में आक्रोश है। तनाव के बीच पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है।

झारखंड की शमा परवीन बनी अलकायदा के टेरर मॉड्यूल की बॉस, सोशल मीडिया पर युवाओं को करती थी रेडिक्लाइज
वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के हाट गाछी कि रहने वाली लक्ष्मी कुमारी नामक युवती अपने दुकान से एक बच्चे के साथ घर लौट रही थी। तभी हिजबूल रहमान उर्फ आरजू नामक युवक पीछे से बाइक से आकर बाइक रोक देता है और उसे जबरन बाइक पर उठाकर फरार हो जाता है। इस अपहरण की वीडियो फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

महिला दारोगा से पटना जक्शन पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, ट्रेन से उतरने के दौरान बवाल
वीडियो में साफ दिख रहा है कि हिजबूल रहमान ने लड़की से रास्ता रोककर बात की, फिर गोद में उठाकर बाइक पर बैठाया और ले भागा वीडियो में देखा गया कि युवक पहले लड़की के साथ कुछ दूरी तक पैदल चलता है।अचानक लड़की घबराकर बच्चे के साथ तेज़ी से पीछे की ओर भागती है। युवक बाइक से उनका पीछा करता है और लड़की को रोककर बात करता है। लड़की के मना करने के बावजूद युवक बाइक से उतरकर जबरन उसे गोद में उठाकर अपनी बाइक पर बैठा लेता है और खुद पीछे बैठकर उसे लेकर वहां से निकल जाता है।

 

कमोड से निकला कोबरा, बाथरूम में सांप को देखते भागा शख्स, झारखंड से आया हैरान करने वाला VIDEO
पीड़ित लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपहरण करने वाला युवक गांव का ही रहने वाला हिजबुल रहमान उर्फ आरजू है। लड़की अपने पिता राजकुमार भगत की दुकान से घर लौट रही थी, तभी यह घटना हुई। घटना की शिकायत स्थानीय अलीनगर थाने में दर्ज कराई गई।

रांची में स्कूली छात्रा का 8 बजे अपहरण, 10 बजे पुलिस ने रामगढ़ से बच्ची को किया बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई जाबांजी
जानकारी के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले यानी 27 जुलाई को आरोपी हिजबूल रहमान ने पीड़िता के परिजनों की दुकान पर पहुंचकर हंगामा भी किया था। इस दौरान उसने कथित रूप से मारपीट की और रंगदारी की मांग करने की बात बताई जा रही है। परिजनों ने इस घटना को लेकर अलीनगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि आरोपी ने दो दिन बाद ही खुलेआम युवती का अपहरण कर डाला।पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की और लड़की को बरामद कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now