डेस्कः मेक्सिको के हिंसा प्रभावित राज्य गुआनजुआटो जश्न के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई है। बंइूकधारियों द्वारा की गई फायरिंग में एक नाबालिग सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। गुआनजुआटो एक गैंगवार प्रभावित राज्य है। मेक्सिको में स्ट्रीट वॉयलेंस का डरावना इतिहास रहा है।
विदेश में भारतीय छात्र की घिनौनी हरकत, बिस्तर से लेकर टेडी बेयर तक छात्रा के कमरे में किया हस्तमैथुन
ये घटना गुआनजुआटो के इरापुआटो शहर में हुई है. यह हमला उस समय हुआ जब स्थानीय लोग सेंट जॉन द बैपटिस्ट के सम्मान में नाच रहे थे और शराब पी रहे थे। ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि गोलीबारी शुरू होने के बाद घबराए हुए लोग बेतहाशा भाग रहे हैं।इरापुआटो के एक अधिकारी रोडोल्फो गमेज सर्वेंट्स ने पुष्टि की कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए हैं।
👇🚫⚠️OTRA MASACRE ENCIENDE LAS ALARMAS EN #GUANAJUATO,
▶️SUBE A 12 EL NÚMERO DE MUERTOS TRAS ATAQUE ARMADO DURANTE UNA FIESTA PATRONAL EN LA COLONIA BARRIO NUEVO EN #IRAPUATO
▶️Las personas celebraban a #SanJuan con musica de banda, y juegos mecánicos, cuando llegaron los… pic.twitter.com/XbuATDU5xB
— Corresponsales MX (@CorresponsalsMX) June 25, 2025




