डेस्कः इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर रोजाना नये खुलासे हो रहे है। सोमन ने आखिर राजा रघुवंशी को क्यों मारा इसका सही कारण सामने आ सके इसकी मांग भी राजा रघुवंशी के परिवार की ओर से की जा रही है। इसी बीच राजा रघुवंशी और सोनम की अंतिम वीडियो सामने आया है जहां सोनम ने राज कुशवाहा के साथ साजिश रचकर राजा की हत्या कर दी। मेघालय के पहाड़ पर ट्रैक करते पति-पत्नी का अंतिम वीडियो एक टूरिस्ट के मोबाइल में कैद हो गया।
सोनम रघुवंशी बुर्का पहनकर शिलांग से हुई थी फरार, पटना के रास्ते पहुंची थी इंदौर,जानिए कैसे रची गई पूरी साजिश
राजा रघुवंशी की हत्या के 24 दिन बाद मेघालय गये एक टूरिस्ट देव सिंह ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर डाला है और लिखा है कि शायद ये इंदौर के जोड़े का अंतिम वीडियो है। इस वीडियो में सीढ़ियों पर राजा रघुवंशी के आगे सोनम चलती हुई दिखाई देती है। सोनम ने सफेद टी-शर्ट पहनी थी और राजा रघुवंशी ने सफेद स्लीवलेस टी-शर्ट पहली थी। शिलांग के डबल डेकर ब्रिज की ट्रिप के दौरान पर्यटक देव सिंह के कैमरे में ये दोनों कैद हो गए।
View this post on Instagram
राजा रघुवंशी के हत्या के आरोपी पर हमला, एयरपोर्ट पर शख्स ने मारा थप्पड़, सोनम को शिलांग लेकर गई पुलिस
मेघालय पुलिस की पूछताछ में सोनम ने राजा कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने पूछताछ में बताया कि राजा को शिलांग के इस पहाड़ पर आकर इसलिए मारा गया क्योकि वो चाहती थी कि राजा का शव कभी मिले नहीं क्योंकि उसने देखा है कि अगर शव नहीं मिलता है तो हत्या का मामला ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाता। लेकिन जब पुलिस ने राजा के शव को बरामद कर लिया उसके बाद उसे लगा कि अब वो पकड़े जाएंगे इसके बाद गाजीपुर आकर उसने सरेंडर कर दिया। हालांकि उसने अपने आप को अपह्रत बताने की प्लानिंग भी कर रखी थी लेकिन राजा कुशवाहा के साथ अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उसके कबूलनामा ने उसकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया।
सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, पुलिस के सामने किया सरेंडर, इंदौर के राजा मर्डर केस में थी शामिल
सोनम अभी मेघालय पुलिस की कस्टडी में है इसी बीच राजा के साथ उसका अंतिम वीडियो सामने आ गया। पर्यटक देव सिंह ने इंस्टाग्राम पर राज और सोनम के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मैं 23 मई 2025 को मेघालय डबल डेकर रूट ब्रिज की यात्रा पर गया था और वीडियो रिकॉर्ड किया था। कल मैं वीडियो देख रहा था और मुझे इंदौर के उस कपल की रिकॉर्डिंग मिली। सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे। वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने आगे लिखा- मुझे लगता है कि यह इन दोनों की आखिरी रिकॉर्डिंग थी। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी जो राजा के पास मिली थी। मुझे उम्मीद है कि इससे मेघालय पुलिस को भी मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी।
सोनम और राज कुशवाहा की एक साथ वाली तस्वीर आई सामने, SIT के सामने पति की हत्या का गुनाह किया कबूल
‘राजा सामान्य दिख रहा था’
देव सिंह ने राजा रघुवंशी को वीडियो में देखते हुए लिखा, “जब भी मैंने वीडियो में राजा को देखा, मुझे उसके बारे में बहुत बुरा लगा। वह सामान्य दिख रहा था लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके लिए क्या इंतजार कर रहा होगा। मेरे पास एक और वीडियो है जिसमें इंदौर के 3 अन्य लोग भी देखे जा सकते हैं, जिन्होंने इन दोनों से 20 मिनट पहले यात्रा शुरू की थी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।




