रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर पर 4 लेन में दौड़ी गाड़ियां, अब जाम से मिलेगी निजात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2024

रांचीः नवरात्र के मौके पर राजधानी रांची को 4 अक्टूबर को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहरवासियों को शुक्रवार को कांटाटोली फ्लाईओवर का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री 224.94 करोड़ की लागत से बने कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है।

3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
इसके साथ ही 3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी मुख्यमंत्री के हाथों हुआ।। शिलान्यास की जाने वाली 27 योजनाओं की कुल लागत राशि 2471.90 करोड़ है। वही उद्घाटन की जाने वाले चार योजनाओं के कुल लागत 792.10 करोड़ है। कांटाटोली फ्लाई ओवर बिरसा चौक, धुर्वा गोल चक्कर फोरलेन स्मार्ट पथ और कांको चौक, विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेन पर धनबाद का भी उद्घाटन हुआ। जबकि सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर और सहजानंद चौक, कांके रोड फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया गया।

कई सड़क परियोजनाओं की भी सौगात
उद्घाटन किए जाने वाले कोंका चौक, विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेने पथ की कुल लागत 461.90 करोड़ है। इसके साथ ही अनगड़ा हाहे राहे पथ की चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की कुल लागत 57.95 करोड़ है। बिरसा चौक से गोल चक्कर फोरलेन की लागत 47.35 करोड़ है।

See also  त्रिवेणी सैनिक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान, केक काट कर मनाया जश्न

सहजानंद चौक से जज कॉलोनी तक फोरलेन एलिवेटेड पथ
वही सहजानंद चौक के नजदीक से जज कॉलोनी के नजदीक फोरलेन एलिवेटेड पथ का निर्माण 430.75 करोड़ की लागत से किया जाएगा, इस परियोजना का भी शिलान्यास किया गया।

333.17 करोड़ से गोला-मुरी पथ का निर्माण
इसके अलावा गोला से मुरी पथ के फोरलेन निर्माण में 333.17 करोड़ लगेंगे। वही धनबाद जिला के मटकुरिया फ्लाई ओवर का निर्माण 256.54 करोड़ से होगा। इसके साथ ही बहु बाजार से पटेल चौक कनेक्टिंग सिरम टोली चौक और कोकर बहू बाजार तक स्टोन लेयिंग फ्लाई ओवर 213.35 करोड़ से बनेंगे। भुईयाडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी पथ स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण 77.77 करोड़ से होगा। अन्य 19 पथो का निर्माण कार्य 713.49 करोड़ से होगा। इन सभी का मुख्यमंत्री शिलान्यास किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now