- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

डिनर करने पहुंची वेजिटेरियन फैमिली को खिलाया चिकन, बिल देख रेस्टोरेंट वालों से हुआ भयंकर क्लेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 10, 2024

restorent

आजकल लोग हमेशा रेस्टोरेंट में अपने परिवार के साथ भोजन का मजा लेते हैं। लेकिन मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। दरअसल, पूरा परिवार शाकाहारी है, लेकिन भोजन करने के बाद जब बिल आया तो उसे देखकर उनको गहरा धक्का लगा, क्योंकि उनको नानवेज खाना परोस दिया गया। इसके बाद तो बवाल शुरू हो गया।

रेस्टोरेंट में जाने के बाद पूरा परिवार पसंदीदा फूड ऑर्डर करता है। जब खाना उनके सामने आता है, तो वो बिना समय गवाएं, खाने पर टूट पड़ते हैं। लेकिन जब उनको यह पता चला कि उन्होंने वेज फूड मंगवाया था और रेस्टोरेंट ने गलती से नॉन-वेज खाना डिलीवर कर दिया है।

फिर उन्हें गुस्सा आना लाजमी है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। क्लिप में रेस्टोरेंट स्टाफ और परिवारवालों के बीच तीखी बहस हो रही है। वीडियो वायरल होने पर लोगो की भी कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया आई है।

See also  सरकारी अस्पताल में गैंगरेप, दो लड़कियों के साथ चार लड़कों ने की दरिंदगी; विसर्जन जुलूस देखकर लौट रही थीं

कथावाचक जया किशोरी करने लगी हैं मॉडलिंग? जाने इस फोटो की सच्चाई

मेरठ में स्थित रोमियोलेन रेस्तरां में एक फैमिली खाना खाने पहुंचती है। जहां वे वेज खाने का ऑर्डर देते है। लेकिन रेस्टोरेंट उन्हें नॉन वेज खाना परोसता है, जिसे वह बिना जांचे खा लेते है। जब खाना खत्म करने के बाद उनके पास बिल आता है, तो उसमें चिकन का दाम भी लिखा होता है। यह देखते ही परिवार के सदस्य रेस्टोरेंट वालों पर बुरी तरह भड़क उठते है।

घटना के बाद परिवार वाले रेस्टोरेंट स्टॉफ को जमकर खरी-खोटी सुनाते हैं। साथ ही, कहते है कि रेस्टोरेंट वालों ने उनका धर्म भ्रष्ट कर दिया। क्लिप में परिवार वालों को लगातार इस बात पर जोर देते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने वेज खाना ही ऑर्डर किया था।

जिसके जवाब में रेस्टोरेंट स्टाफ का बंदा कहता है कि उसने गलती से गलत ऑर्डर दे दिया था। परिवार वालों की होटल वालें से हुई बहस का ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  BPSC पेपर लीक कांड में संजय प्रभात गिरफ्तार, बिहार-झारखंड ही नहीं तेलंगाना तक जुड़ा हैं कनेक्शन

पति के दोस्त के साथ महिला का लिव-इन कॉन्ट्रैक्ट, बनाए शारीरिक संबंध; अब छोड़कर भागा

X पर @SachinGuptaUP ने पोस्ट शेयर कर लिखा- शुद्ध शाकाहारी फैमिली चिकन डकार गई। पता तब चला, जब बिल में चिकन जुड़कर आया। होटल में काम करने वाले मास्टर शेफ का नाम: जैदी, ऑर्डर सर्वर : सुल्तान और रेस्टोरेंट के मालिक का नाम सनी अग्रवाल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now