- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन, पिता बोले-उसकी ये बड़ी इच्छा पूरी करेंगे

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन, पिता बोले-उसकी ये बड़ी इच्छा पूरी करेंगे

डेस्कः वेदांता ग्रुप के चेयरमन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के बेटे अग्निवेश अग्रवाल (Agnivesh Agarwal Dies) का बुधवार को न्यूयॉर्क में निधन हो गया, वे 49 साल के थे। स्कीइंग के दौरान हादसे का शिकार होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी जान चली गई। पिता Anil Agarwal ने अपने दिवंगत बेटे के लिए एक भावुक पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने अग्निवेश के बड़े सपने का जिक्र किया और कहा कि उसे पूरा करेंगे।

कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने पेसा को लेकर पार्टी और सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश प्रभारी के सामने कहा-मैं किसी बंधन में नहीं बंधा
अनिल अग्रवाल ने किया भावुक पोस्ट
देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में शामिल वेदांता फैमिली से जुड़ी एक बुरी खबर बुधवार को आई। अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का एक हादसे में घायल होने के बाद अमेरिका में इलाज चल रहा था और इस दौरान उनका निधन हो गया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक भावुक पोस्ट में उन्होंने बेटे के निधन की खबर शेयर करते हुए दिवंगत अग्निवेश अग्रवाल का बड़ा सपना भी शेयर किया।

See also  ट्रेन में पेंट्री कार के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा, ज्यादा पैसे में खाना-पानी बेचेन की बेचने में की थी शिकायत

डॉक्टर नुसरत परवीन ने संभाला पद,नीतीश कुमार के हिजाब विवाद के 28 दिन बाद हुई ज्वाइनिंग
Anil Agarwal ने पोस्ट में लिखा कि आज मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक दिन है। मेरा अग्निवेश, मेरा 49 साल का बेटा, आज हमारे बीच नहीं रहा। एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी जाये इससे बुरा और क्या हो सकता है। अग्निवेश अपने दोस्त के साथ अमेरिका में skiing करने गया था। वहां accident हो गया। वो Mount Sinai Hospital, New York में ठीक हो रहा था। हमें लगा सब ठीक हो जाएगा… लेकिन अचानक cardiac arrest हो गया। और हमारा बच्चा हमें छोड़कर चला गया। 3 जून 1976 को पटना में जब अग्नि हमारी दुनिया में आया, वो पल आज भी आंखों के सामने है। एक middle class Bihari परिवार में जन्मा था अग्नि। तुम्हारे साथ बिताया गया हर एक पल आज बहुत याद आ रहा है बेटा। अपनी माँ का दुलारा अग्नि बचपन में बेहद चंचल और शरारती था। हमेशा हँसता, हमेशा मुस्कुराता| यारों का यार था वो, और अपनी बहन Priya को लेकर सबसे प्रोटेक्टिव भी। उसने Mayo College, Ajmer में पढ़ाई की। बेहद strong personality थी अग्नि की – boxing champion, horse riding का शौकीन, और कमाल का musician। उसने Fujeirah Gold जैसी शानदार कंपनी खड़ी की, और Hindustan Zinc का Chairman भी बना। लेकिन इन सबसे ऊपर अग्नि बेहद simple था। हमेशा अपने friends और colleagues के बीच में ही रहता था। जिससे भी मिलता, उसे अपना बना लेता था। वो हमेशा ज़मीन से जुड़ा रहा सीधा, सच्चा, जिंदादिली और इंसानियत से भरा। वो सिर्फ बेटा नहीं था – वो मेरा दोस्त था, मेरी शान था, मेरी पूरी दुनिया था। मैं और किरन टूट से गए हैं। बस यही सोच रहे हैं कि हमारा बेटा तो चला गया। लेकिन जो लोग हमारे वेदांता में काम करते हैं, वो सब अग्निवेश ही तो हैं। वो सब हमारे बेटे-बेटियां हैं। मेरा और अग्नि का सपना था, हिंदुस्तान को आत्मनिर्भर बनाना। वो हमेशा कहता था – “पापा, हमारे देश में क्या नहीं है? फिर हम किसी से पीछे क्यों रहें?” हमारी दिली इच्छा यही रही कि देश का कोई बच्चा भूखा न सोए, कोई बच्चा अनपढ़ न रहे, हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो, और सभी युवाओं को रोज़गार मिले। मैंने अग्निवेश से वादा किया था हमारे पास जितना भी धन आएगा, उसका 75% से ज्यादा समाज के काम में लगायेंगे। आज फिर वो वादा दोहराता हूँ। अब और भी सादगी से जीवन जीऊंगा। और अपनी बाकी जिंदगी इसी में लगा दूंगा। हम उन सभी मित्रों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद करते हैं जो हमेशा अग्निवेश के साथ रहे। अभी तो साथ मिलकर बहुत कुछ करना था अग्नि। तुम्हें पूरी जिंदगी जीनी थी। कितने सपने थे, कितने अरमान थे, सब कुछ अधूरा ही रह गया। समझ नहीं आता, तुम्हारे बिना अब ज़िन्दगी कैसे कटेगी बेटा। तुम्हारे बिना ज़िंदगी हमेशा अधूरी रहेगी, लेकिन तुम्हारे सपने अधूरे नहीं रहने दूंगा।

See also  जेडीयू और बीजेपी में दरार, सर्वदलीय बैठक में विशेष राज्य नहीं तो स्पेशल पैकेज के लिए अड़ी जेडीयू

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now