पिता की गोद में IPL देखने पहुंचा था वैभव सूर्यवंशी, 8 साल बाद 14 की उम्र में तोड़ दिये कई रिकार्ड्स

पिता की गोद में IPL देखने पहुंचा था वैभव सूर्यवंशी, 8 साल बाद 14 की उम्र में तोड़ दिये कई रिकार्ड्स

डेस्कः क्रिकेट का नया युवा सितारा बनकर उभरा वैभव सूर्यवंशी ने अपने धुआधांर शतक से सबको हैरान कर दिया। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिव तेंदुलकर से लेकर राहुल द्रविड़ तक उसकी प्रतिभा देखकर हैरान और खुश है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया।

Vaibhav Suryavanshi ने रच दिया तूफानी इतिहास; 14 वर्ष की उम्र में 35 गेंदों पर सैंचूरी, तेजस्वी, जेडीयू ने दी बधाई
महज 14 साल की उम्र में वैभव ने कई रिकार्ड्स अपने नाम कर लिया। आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक अब वैभव के नाम है। उनसे आगे वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल हैं जिन्होने 2013 में पुणे वॉलियर्स के खिलाफ आरसीबी की ओर से खेलते हुए महज 30 गेंदों में शतक बनाया था। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर यूसुफ पठान है जिन्होने 37 गेंदों में राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक बनाया था।

GppEuk9XwAANokX

वैभव सूर्यवंशी का आगाज ऐसा तो अंजाम क्या होगा ? सैंचूरी देख व्हील चेयर से कूद पड़े द्रविड़, सचिन-युवराज ने ऐसे की तारीफ
वैभव सूर्चवंशी में क्रिकेटर की प्रतिभा बचपन में ही दिख गई थी। पिता उसे भारत के अंतरराष्ट्रीय मैच और आईपीएल के मैच दिखाया करते थे। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को उनके पिता बचपन में आईपीएल दिखाने क्रिकेट स्टेडियम ले जाया करते थे। 2017 की एक तस्वीर वैभव सूर्यवंशी की सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें उसके पिता उसे गोद में उठाकर मैच दिखाने ले गये थे। वैभव के अंदर क्रिकेट के जूनन और प्रतिभा को पिता ने पहले ही देख और समझ लिया था। 10 साल की उम्र में वो क्रिकेट के बारिकियों को समझने लगा था और धुआंधार मैच प्रौक्टिस किया करता था। घंटों वो नेट्स पर पसीना बहाता था। इसी का परिणाम है कि महज 14 साल की उम्र में उसका आईपीएल की टीम में सलेक्शन हो गया। वैभव के प्रतिभा को पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने बखूबी समझा और उसका चयन राजस्थान की टीम के लिए किया। द्रविड़ का यह प्रयोग आईपीएल में सही साबित होता नजर आ रहा है। आईपीएल-2025 ने क्रिकेट जगत को एक उभरता हुआ सितारा दिया है।

वेबसीरीज पाताललोक और असुर से प्रेरित होकर की थी चार लोगों की हत्या, झारखंड हाईकोर्ट ने मौत की सजा रखी बरकार
शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

वैभव ने यह शतक महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में लगाया. यानी सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम आ गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय झोल के नाम था, जिन्होंने 2013 में महाराष्ट्र की ओर से मुंबई के खिलाफ 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था।वहीं, बांग्लादेश के परवेज हुसैन इमन ने 2020 में 18 साल और 179 दिन की उम्र में शतक बनाया था, जबकि फ्रांस के गुस्ताव मकेऑन ने 2022 में 18 साल और 280 दिन की उम्र में स्विट्जरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now