राबड़ी देवी का10 सर्कुलर रोड़ आवास होने लगा खाली, खोले जा रहे CCTV कैमरे,सरकार ने 29 जून तक का दिया है अल्टीमेटम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2026

पटनाः राजधानी पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है।भवन विभाग ने नोटिस के जरिए 29 जून तक वक्त दिया है। राबड़ी आवास को खाली करने का शुरू हो गया है।शुक्रवार को राबड़ी आवास के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को वहां से हटा दिया गया। इस साथ ही ऑटो से कार्टन अंदर ले जाए जा रहे हैं और सामान पैक करने की तैयारी चल रही है।इधर, लालू परिवार को अलॉट 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकार आवास में काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। हालांकि, आवास खाली करने की प्रक्रिया कब पूरी होगी और परिवार नए आवास में कब तक शिफ्ट होगा, इस पर आधिकारिक रूप से कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

bh pat 02 awas shifting pkg 7204423 26062026141642 2606f 1782463602 636
करीब दो दशक से यह आवास राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार की राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहा है। वर्ष 2006 से राबड़ी देवी यहां रह रही हैं। पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बाद में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उन्हें यह सरकारी आवास आवंटित किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी लंबे समय से इसी परिसर में रह रहे हैं।बिहार की राजनीति में 10 सर्कुलर रोड का विशेष महत्व रहा है। सत्ता और विपक्ष, दोनों दौर में पार्टी की अहम बैठकों, रणनीतिक चर्चाओं और कई बड़े राजनीतिक फैसलों का केंद्र यही आवास रहा। राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाली अनेक घटनाओं का यह बंगला प्रत्यक्ष गवाह रहा है।


भगवा से हरा हुआ राबड़ी देवी का नया सरकारी आवास
राबड़ी देवी के 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में इन दिनों तेजी से पेंटिंग का काम चल रहा है। इस नए आवास का रंग लालू परिवार की शिफ्टिंग से पहले पूरी तरह बदल दिया गया है। पहले भगवा रंग में नजर आने वाला यह बंगला अब हरे रंग में रंगा दिखाई दे रहा है।हरा रंग राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीतिक पहचान और चुनाव चिन्ह से भी जुड़ा है। ऐसे में बंगले का रंग बदलने को केवल सामान्य पेंटिंग का काम नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

See also  बिहार के स्कूल में चिकन पार्टी करने वाले सभी शिक्षक सस्पेंड, रसोइया से मुर्गा बनवाने का वीडियो हुआ था वायरल


राबड़ी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस
भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने 22 जून 2026 को जारी नोटिस में 7 दिनों के भीतर बंगला खाली करने का निर्देश दिया है। इस अवधि की अंतिम तिथि 29 जून है।विभाग का कहना है कि इससे पहले भी कई बार पत्र और नोटिस भेजकर आवास खाली करने का अनुरोध किया गया था। 3 जून 2026 को भी सात दिनों के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक आवास खाली नहीं किया गया।
सरकार पहले ही 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास का आवंटन नंदकिशोर राम के नाम कर चुकी है। हालांकि, राबड़ी देवी द्वारा बंगला खाली नहीं किए जाने के कारण नए आवंटी को अब तक इसका कब्जा नहीं मिल पाया है।भवन निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि 29 जून तक आवास खाली नहीं किया गया तो बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  तेजस्वी यादव ने पहली बार साझा की फैमली फोटो, राजश्री, कात्यायनी और इराज एक साथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now