आशिकों के लिए निकली है वैकेंसी, 1 ब्रेकअप हुआ है तो बन सकते हैं चीफ डेटिंग ऑफिसर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2025

breakup-jobs

डेस्कः शायद यह सुनकर आपको अजीब लगे, लेकिन अब चीफ डेटिंग ऑफिसर की भी नियुक्ति के लिए विज्ञापन मांगा गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वैकेंसी की पोस्टिंग ने खलबली मचा दी है। इसमें डिग्री, पुराना अनुभव जैसी कोई जानकारी नहीं मांगी गई, बल्कि आवेदकों को ब्रेकअप से गुजरना जरूरी हो गया है। चलिए पूरी बात समझते हैं।

निमिशा चंदा नाम की एक्स यूजर ने एक वैकेंसी पोस्ट की है। प्रोफाइल के अनुसार, वह टॉपमेट में मार्केटिंग लीड हैं। उन्होंने लिखा है कि कंपनी को ऐसे शख्स की तलाश है, जो डेटिंग संस्कृति को पूरी तरह से जानता हो। पूरी पोस्ट पढ़कर साफ हो जाता है कि नौकरी आशिकों या बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले लवगुरु जैसों के लिए है, जो डेटिंग वर्ल्ड को अच्छी तरह से जानते हैं।

5000 लड़कों ने पाने के लिए मचाई होड़, मगर इस हुस्न की मलिका नहीं दिया भाव, अब तक है सिंगल

See also  जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के पोते ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट देखकर उड़े होश, छठ मनाने बिहार गया था परिवार

कंपनी को चाहिए ये खुबियां

उन्होंने लिखा, ‘हम चीफ डेटिंग ऑफिसर की तलाश कर रहे हैं। क्या आप वही हैं, जिसके पास दोस्त सबसे पहले डेटिंग पर सलाह लेने आते हैं? हम किसी ऐसे को हायर कर रहे हैं, जो डेटिंग कल्चर में जीता हो। जोड़ी बनाने वाले स्वयंभू जो ‘Ghosting’ ‘Breadcrumbing’ और डेटिंग से जुड़े नए बजवर्ड्स को पता लगा सके? अगर ऐसा है, जो हमने आपको चुन लिया है।’

आगे 3 जरूरतें भी लिखी गई हैं। पहला, ‘कम से कम 1 ब्रेकअप, 2 सिच्युयेशनशिप और 3 डेट्स का अनुभव होना चाहिए।’ पोस्ट के अनुसार, कंपनी आपसे सबूत नहीं, लेकिन ब्रेकअप और डेटिंग की कहानियां सुनाने के लिए भी कहेगी। दूसरा, ‘डेटिंग से जुड़े शब्दों की जानकारी होना चाहिए और नए बनाने की हिम्मत होनी चाहिए।’ तीसरा, ‘कम से कम 2-3 डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल किया हो (हमें अनुभवी लोग चाहिए)।’

See also  रसियन लड़की ने किया ऐसा काम, खींचे चले आए भारतीय, बिना कुछ किए पैसे भी कमाए

जॉब पोस्टिंग देखते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। एक ने लिखा, ‘काश मैं भी यहां आवेदन दे सकता है। काम करने के लिए क्या कूल जगह है।’ वहीं, एक यूजर ने सवाल किया, ‘रिश्तेदारों को क्या बोलेंगे कि चीफ डेटिंग ऑफिसर हो।’

JDU सांसद अजय मंडल पर पत्रकारों की पिटाई का आरोप, वीडियो शेयर कर बोले तेजस्वी- CM अचेत हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now