हजारीबागः रविवार को हजारीबाग के बाड़म बाजार चौक स्थित श्री ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। अपराधियों द्वारा बरसाई गई गोली से ज्वेलरीशॉप के गेट में छेद हो गया था। श्री ज्वेलर्स में हुई सात राउंड फायरिंग के बाद जिले के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। इसी बीच चतरा के उत्तम यादव ने ज्वेलरी शॉप पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।
हजारीबाग में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
गिरोह की ओर से वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली गई है और पुलिस को चुनौती दी गई है। कहा जा रहा है कि 15 दिन पहले उत्तम यादव गिरोह ने हमले की धमकी दी थी। जिस तरह से उत्तम यादव गिरोह ने धमकी दी है वो गैंगस्टर अमन साहू का पैटर्न माना जा रहा है। उत्तम यादव चतरा जिले के नगवा का रहने वाला है। उत्तम यादव का अपराधिक रिकार्ड रहा है। बिहार पुलिस ने इस पर लाखों रुपयों का इनाम रखा हुआ है। 2021 में ट्यूशन जा रही छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में वो जेल जा चुका है। उस समय चतरा एसडीपीओ ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अभी वो नेपाल से अपने गिरोह को ऑपरेट कर रहा है।
रांची में रविवार को हुई बारिश में नगर निगम की खुली पोल, राजधानी का जलजमाव से हाल बेहाल
हजारीबाग गोलीकांड के बाद उत्तम यादव गिरोह ने वीडियो जारी किया है जिसमें कहा गया है कि हजारीबाग-चतरा जिले में कोई कोयला-बालू या अन्य कारोबार करेगा तो पहले इजाजत लेनी पड़ेगी। रविवार को जिस तरह से गिरोह के सदस्य ने बेखौफ होकर बाडम बाजार चौक स्थित श्री ज्वेलर्स में फायरिंग की उसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दो नकाबपोश बदमाश श्री ज्वेलर्स पर फायरिंग करते है। सुकून देने वाली बात ये रही थी अपराधियों द्वारा की गई सात राउंड फायरिंग से किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। उत्तम यादव ने झारखंड के सबसे बड़े गैंगस्टर जिसे मार्च 2025 में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, उस स्टाइल में धमकी दी है।
हाथ में हथियार लेकर धमकी भरा वीडियो जारी करते हुए उत्तम यादव हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी ले रहा है। वीडियो में वो कहा रहा है कि मैं उत्तम यादव जो झंडा चौक हजारीबाग में जो गोली चली है। श्री जी ज्वेलर्स पर उस घटना का जिम्मेवारी हम लेते हैं।और हजारीबाग जिला के जितना भी व्यवसाय हो ,चाहे कोयला से जुड़े हो या बालू से जुड़े हो ,चाहे जिससे भी जुड़े या अन्य व्यवसाई हो या किसी तरह से कोई भी व्यवसाई हो। अगर मेरे से बिना मैनेज किए हुए अगर कोई काम किया ,तो गोली खाने के लिए तैयार रहेगा ।और जिसको भी कॉल मेरा चला गया ।किसी ने कॉल इग्नोर किया तो गोली खाने के लिए तैयार रहेगा ।और चतरा जिला का जितना भी व्यवसाय चाहे वो टाउन का हो चाहे टंडवा हो सिमरिया हो कहीं भी हो,,मेरे से बिना मैनेज किए काम नहीं होगा।
हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स गोली कांड की उत्तम यादव ने ली जिम्मेदारी
रविवार को बाइक सवार अपराधियों ने की थी सात राउंड फायरिंग
उत्मम यादव छेड़खानी के मामले में जा चुका है जेल@JharkhandPolice @bihar_police @ChatraPolice @HazaribagPolice @DigHazaribagh @DC_Hazaribag @Manishjhzb… pic.twitter.com/7rudvXV6kz
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 23, 2025
भतीजा पर आया चाची का दिल, बेटी और पति के सामने प्रेमी से कर ली शादी
अमन साहू के बाद नया गिरोह हो रहा है सक्रिय
गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद नया गिरोह इस इलाके में सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है। अमन साहू के पैटर्न पर ही फायरिंग की गई और उसके बाद वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली गई। अमन साहू जेल में रहते हुए राजनीति में आकर विधायक बनना चाहता था।उसने अपने आपराधिक गतिविधियों के जरिये अपना गैंग तैयार किया। पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए जैमर और हॉटस्पॉट डिवाइस का प्रयोग करता था। अमन ने कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाया और कोल माइनिंग, कोयला व्यवसायियों और ट्रांसपोर्ट फील्ड के व्यापारियों को निशाना बनाया।कुख्यात अपराधी अमन साहू जेल में रहते हुए राजनीति में कदम रखना चाहता था। वो 2024 का झारखंड विधानसभा चुनाव बड़कागांव सीट से लड़ना चाहता था। इसके लिए उसने अदालत से अनुमति भी मांगी थी, लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली। अमन ने हार नहीं मानी और 2029 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी।अमन साहू सोशल मीडिया पर खुद को बड़कागांव का भावी विधायक और समाजसेवी बताता था।अपराध की दुनिया में आने से पहले अमन ने मोबाइल की दुकान खोली थी। वह आईटीआई पास भी था। पैसे के लालच में वह अपराध की दुनिया में आ गया। अमन साहू रंगदारी के कई मामलों में शामिल था।गैंगस्टर अमन साहू को छत्तीसगढ़ से झारखंड लाने के दौरान पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया था। झारखंड पुलिस के अनुसार अमन ने भागने के दौरान एक एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान से इंसास राइफल छीन ली थी और उस पर गोली चला दी थी,इसी क्रम में उसका एनकाउंटर कर दिया गया था।अमन साहू के एनकाउंटर के बाद हजारीबाग शहर के बीचो-बीच इस तरह की घटना फिर से देखने को मिली है। कहीं वर्चस्व और अपने साम्राज्य को खड़ा करने के इस संघर्ष में एक नया गिरोह तो सक्रिय नहीं हो रहा है।


