- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान बीमार पड़े अभ्यर्थी का गिरिडीह में कुर्सी पर बैठाकर किया गया इलाज

उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान बीमार पड़े अभ्यर्थी का गिरिडीह में कुर्सी पर बैठाकर किया गया इलाज

गिरिडीहः जिले में चल रहे उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान एक अभ्यर्थी बेहोश हो गए है। इसके बाद लोहरदगा के रहने वाले अभ्यर्थी पंकज कुमार को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज के लिए बेड नहीं होने की वजह से उसका कुर्सी पर बैठाकर इलाज किया गया।

पाकुड़ में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के करीबी कोल ट्रांसपोर्टर हाकिम मोमिन के आवास पर CBI की रेड
लोहरदगा का रहने वाला पंकज उत्पाद सिपाही बहाली के दौरा दौड़ लगा रहा था इसी दौरान तबीयत बिगड़ने की वजह से वो बेहोश हो गया। उसे गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया लेकिन बेड की जगह उसका इलाज कुर्सी पर बैठाकर ही किया जाने लगा। कुर्सी पर बैठे बैठे ही डॉक्टरों ने उसके शरीर में स्लाइन को चढ़ाया और प्रारंभिक इलाज शुरू किया। इसको लेकर जब सदर अस्पताल के अधीक्षक से सवाल किया गया तो उन्होने ऐसी घटना से इंकार कर दिया। उन्होने दावा किया कि सभी मरीजों के लिए बेड और उचित इलाज की व्यवस्था है। उत्पात सिपाही बहाली को लेकर विशेष व्यवस्था सदर अस्पताल में की गई है। जबकि हकीकत कुछ और है जो कैमरे में कैद हुई है।

See also  जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से पैसे मिलने का मामला, CJI संजीव खन्ना ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजी जांच रिपोर्ट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now