Trump के टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट की रोक, डोनाल्ड ट्रंप जा सकते हैं सुप्रीम कोर्ट…फैसले को बताया बकवास

trump tariffs

डेस्कः संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वहां के फेडरल कोर्ट से झटका लगा है । कोर्ट ने कहा है ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को गलत बताया है और रोक लगा दी है। व्हाइट हाउस ने इस फैसले को बकवास बताते हुए कहा कि कोर्ट ट्रंप के प्रयासों को बाधित कर रहा है । कई मामलों का उदाहरण देते हुए व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कोर्ट के फैसलों पर हमला किया । 

अममेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए आपातकालीन टैरिफ को एक और संघीय अदालत ने अवैध करार दिया है। अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति को इस तरह के आयात शुल्क लगाने का अधिकार नहीं है। यह मामला दो कंपनियों द्वारा दायर किया गया था, जिसमें उन्होंने ट्रंप के टैरिफ फैसले को चुनौती दी थी। कोर्ट ने इन कंपनियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए टैरिफ वसूली पर अस्थायी रोक (स्टे) लगा दी है।

जज रुडोल्फ कोंट्रेरास ने कहा कि इंटरनेशनल इकोनॉमिक इमरजेंसी पावर्स एक्ट के तहत राष्ट्रपति को इस तरह के टैरिफ लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, कोर्ट ने यह आदेश 14 दिनों के लिए रोका है ताकि सरकार इस फैसले के खिलाफ अपील कर सके। यह फैसला ट्रंप के व्यापारिक एजेंडे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now