महाकुंभ मेले का निमंत्रण लेकर यूपी के मंत्री पहुंचे झारखंड, हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2024

hemant soren mahakumbh

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त मिला है उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय और कारागार (राज्यमंत्री) श्री सुरेश राही ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

हेमंत सोरेन को महाकुंभ का निमंत्रण

इस दौरान मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगाजल और महाकुम्भ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। उत्तर प्रदेश के मंत्रियों ने “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते हुए इस धार्मिक आयोजन का महत्व और इसकी सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा की।

हेमंत सोरेन ने किया योगी का धन्यवाद

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने  आमंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया और दोनों मंत्रियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने महाकुम्भ के आयोजन की सफलता और जनकल्याणकारी उद्देश्यों के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

See also  Jamshedpur Encroachment: जमशेदपुर में अवैध निर्माण वालों की खैर नहीं, अब होगी कड़ी कार्रवाई

विश्व का सबसे पुराना मेला 

प्रयागराज महाकुम्भ भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। इस आयोजन को देश का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव माना जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now