रांची के कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर दो युवकों ने बनाया अमर्यादित रील, आदिवासी समाज को लेकर कहे अपशब्द, मंत्री ने लिया एक्शन

रांची के कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर दो युवकों ने बनाया अमर्यादित रील, आदिवासी समाज को लेकर कहे अपशब्द, मंत्री ने लिया एक्शन

रांचीः राजधानी रांची का कार्तिक उरांव फ्लाइओवर उद्घाटन से पहले भी चर्चा और विवाद में था अब जब इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है तब भी इसको लेकर चर्चा खत्म नहीं हो रही है। इस नवनिर्मित फ्लाइओवर रील्स बनाने वालों और स्टंट करने वालों का अड्डा बन गया है। रांची पुलिस के सख्ती के बाद भी लोग इस फ्लाइओवर पर पहुंचकर रील्स बनाने रहे है जो वायरल हो रहा है।

कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर स्टंटबाजी के बाद अब आया डांस का VIDEO, रील्स देखकर रोक नहीं पाएंगे हंसी
विवादित रील्स के ताजा मामले में दो युवक फ्लाइओवर पर आकर इस पुल के नाम को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे है। आदिवासी समाज के बड़े नेता कार्तिक उरांव के नाम पर इस फ्लाइओवर का नामकरण किया गया और उस नाम को लेकर दो युवक रील्स के दौरान अपमानजनक और अर्मायादित भाषा बोलते हुए नजर आ रहे है।

कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर स्टंट करने वाले की हुई पहचान, बाइक किया गया जब्त, युवक हुआ फरार
आदिवासी समाज से आने वाले जेएमएम नेता दीपक कुमार मुंडा ने इसे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया और परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा के साथ-साथ झारखंड पुलिस और रांची पुलिस को टैग करते हुए इसपर कार्रवाई करने की मांग की। उसके बाद मंत्री दीपक बिरूवा ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

अस्पतालों की बदहाली अब नहीं दिखा पाएंगे कैमरे में, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने यूट्यूबर्स के प्रवेश पर लगाया बैन
मंत्री दीपक बिरूवा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बहुत पीड़ा होती है, जब युवा अपने संस्कारों को छोड़कर सस्ती लोकप्रियता के लिए किसी भी हद तक जाकर असामाजिक और अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हैं ।यह बात मैं एक मंत्री के नाते नहीं, बल्कि एक पिता और सामाजिक व्यक्ति के नाते कह रहा हूं। इन्हें सजा नहीं, संस्कार सिखाने की जरूरत है। मंत्री ने रांची ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया कि वे इन युवकों को उनके बनाए गानों के लिए सम्मानित करें और उन्हें संस्कारों का महत्व समझाएं।

रामगढ़ में CBI की रेड, CCL में मचा हड़कंप, कई दस्तावेज जब्त
परिवहन मंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे परिवहन और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने वाले गानों और रील्स बनायें। सरकार ऐसे प्रयासों को न केवल प्रोत्साहित करेगी, बल्कि प्रचार-प्रसार भी करेगी।

जेटेट के भाषा निर्धारण में हुई गलती, पलामू-गढ़वा में भोजपुरी को बनाया जाए अनिवार्य विषय- वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
आपको बता दें कि  इससे पहले भी इसी फ्लाईओवर पर एक युवक ने बाइक से खतरनाक स्टंट किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया था और उसकी बाइक जब्त कर ली थी. साथ ही, उसे फ्लाईओवर पर पैदल परेड भी कराया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now