- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

जमशेदपुर के कपाली से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धर दबोचा

जमशेदपुर के कपाली से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धर दबोचा

जमशेदपुरः नयी दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के स्पेशल सेल ने कपाली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आतंकी के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर नयी दिल्ली पुलिस साथ ले गयी है।

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल के इनपुट के बाद अलर्ट जारी
मिली जानकारी के अनुसार, कपाली थाना क्षेत्र के अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित एक मकान में सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। इसके बाद दो लोगों को कपाली थाना लाया गया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद उनको पुलिस दिल्ली लेकर चली गयी। इसमें एक मोहम्मद शमी औश्र उसका साथी शामिल है।

कोडरमा में 10 बिरहोर बच्चे लापता, सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं
बताया जाता है कि इन दोनों की गिरफ्तारी गणतंत्र दिवस के दिन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा द्वारा 26 ठिकानों पर धमाका करने की दी गयी धमकी के सिलसिले में की गयी है। इसको लेकर किये गये अनुसंधान के बाद दिल्ली पुलिस ने आजादनगर निवासी अश्यान समेत 14 लोगों की तस्वीर जारी की थी। इनपर साजिश रचने का आरोप था। इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने कपाली से दो लोगों को अरेस्ट किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now