बिहार के नालंदा में दो छात्रों के गुटों में आपस में मारपीट, 20 से ज्यादा घायल,अभिभावकों ने किया हंगामा

बिहार के नालंदा में दो छात्रों के गुटों में आपस में मारपीट, 20 से ज्यादा घायल,अभिभावकों ने किया हंगामा

नालंदाः बिहार थाना क्षेत्र इलाके कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल में दो छात्र गुट आपस में भीड़ गए। इस मारपीट की घटना में 15 से 20 बच्चे घायल बताए जाते हैं। जख्मी छात्र ने बताया कि सीनियर क्लास के बच्चों के द्वारा बिना किसी विवाद के लाठी डंडे एवं लोहे की रोड से अचानक नवमीं क्लास के बच्चों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। सीनियर क्लास के बदमाश छात्रों ने जिसे चाहा उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसने भी बीच बचाव करना चाहा उसे भी नहीं बख्शा गया। करीब आधे घंटे तक स्कूल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील रहा लेकिन किसी भी स्कूल के शिक्षक को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बिहार में एक और कारोबारी की हत्या, लूट के दौरान अपराधियों ने सीने में मारी गोली

इस घटना में 15 से 20 छात्र जख्मी है जबकि 6 छात्र गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं , जिसमें एक को आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते पर परिजन काफी उग्र हो गए और स्कूल में जाकर हंगामा किया। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस जख्मी छात्र ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अपना मुंह खोला उसे स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।इसे स्कूल की दबंगई नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कोई भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि इस स्कूल में कई वरीय पदाधिकारी के बच्चे भी पढ़ते हैं। वही इस मामले में स्कूल प्रबंधन कैमरे के सामने बोलने से परहेज कर रहे हैं मीडियाकर्मी को स्कूल के अंदर भी जाने से रोका गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now