पलामू में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, दो जख्मी, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2026

रांची में शराब पार्टी के दौरान कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, राइफल जब्त

पलामू: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। खुशियों के बीच हुई इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।
जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। इस दौरान चली गोली से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  खूंटी में युवती के साथ दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now