झारखंड की दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, घरवाले मारते थे ताना, मामला पहुंचा थाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2025

झारखंड की दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, घरवाले मारते थे ताना, मामला पहुंचा थाना

पलामूः जिले की दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। प्रेम संबंध के बाद दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गये। एक लड़की खुद को पति बता रही है तो दूसरी खुद को पत्नी। पूरा मामला पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र का है।

निलंबित IAS अधिकारी छवि रंजन की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में कराया गया भर्ती
25 वर्षीय युवती ने मोहल्ले में ही रहने वाली 21 वर्षीय युवती के बीच काफी लंबे समय से दोस्ती थी। दोनों के बीच की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने आपस में ही शादी रचाने का फैसला कर लिया और फरवरी महीने में रामगढ़ के पवित्र स्थल पर दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

झारखंड विधानसभा में गूंजी अमन साहू गैंग के आतंक की गूंज, डीजीपी के बयान पर सीपी सिंह भड़के
शादी के बाद एक लड़की ने पुरूष का रूप धारण करने के लिए अपने बाल कटवा लिये। सोमवार को एक लड़की के परिवार वालों को दोनों की शादी के बारे में जानकारी मिली। जब परिवार वाले अपनी बेटी को लेने के लिए पहुंचे तो खुद को पति बताने वाली लड़की मदद के लिए थाने पहुंच गई।

See also  Jharkhand में 456 साक्षर आरक्षी और हवलदार को मिला प्रमोशन, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Watch Video: Garhwa में आग से पांच की मौत, मंजर देख कांप गया रुह, हेमंत सोरेन ने जताया शोक
पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत के बाद दोनों लड़कियों को पकड़ा और थाने लेकर आ गई। दोनों से महिला थाना पूछताछ कर रही है। खुद को पति बताने वाली लड़की ने कहा कि परिवार के लोग ताना मारते थे कि वह उसका पति है। दोनों के बीच प्यार था और वे तानों से परेशान थे। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।घटना को लेकर टाउन महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने बताया कि दोनों लड़कियों के बीच शादी का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now