झारखंड विधानसभा में गूंजी अमन साहू गैंग के आतंक की गूंज, डीजीपी के बयान पर सीपी सिंह भड़के

dgp anurag gupta

रांचीः झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के उस बयान पर विधानसभा में बवाल मच गया जिसमें डीजीपी ने कहा था कि हाल में हुई घटनाओं की साजिश जेल से रची जा रही है । रांची विधायक ने कहा कि आम आदमी का जिना मुश्किल हो गया है । उन्होंने आरोप लगया कि डीजीपी कह रहे हैं जेल से साजिश रची जा रही है तो जेल क्या झारखंड और भारत से बाहर है आखिर क्यों नहीं रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है । 

डीजीपी अनुराग गुप्ता से सवाल

गौरतलब है कि रांची में विपिन मिश्रा पर फायरिंग और हजारीबाग में कोयला कंपनी के अधिकारी की हत्या पर डीजीपी से पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में उद्भेदन होगा । अनुराग गुप्ता ने कहा कि रांची में कोयला कारोबारी पर हुए हमले के मामले सभी आरोपियों की पहचान हो गई है और दो-तीन के अंदर सभी की गिरफ्तार किया जाएगा ।

See also  Jharkhand के सभी थानों में होंगी महिला पुलिसकर्मी, DGPअनुराग गुप्ता का बयान

अमन साहू गैंग के 30 पर एफआईआर

हजारीबाग में हुई हत्या के मामले में डीजीपी ने कहा कि अमन साहू गैंग के तीस लोगों पर एफआईआर किया है  । जितनी भी घटनाएं हो रही हैं उसमें अधिकतम जेल के अंदर से की जा रही है । हजारीबाग और सिमडेगा जेल में छापेमारी की गई है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now