एक साथ OYO पहुंचे दो कपल, आसपास मिला कमरा, एक-दूसरे की बीवी देख मच गया हंगामा

oyo-hotel

डेस्कः आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो शेयर किये जाते हैं। इन वीडियोज का मकसद होता है लोगों का मनोरंजन करना। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। एक कपल ओयो (OYO) होटल के कमरे जाते हैं, लेकिन जब दोनों एक दूसरे की पत्नी को देखते हैं, तो हंगामा मच जाता है।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो कपल को होटल के कमरे में जाते देखा गया। दोनों ही कपल अपने पार्टनर के साथ होटल में पहुंचे थे। लेकिन जब कपल ने एक-दूसरे की बीवियों को देखा तो दोनों लड़ बैठे। इस अजब प्रेम कहानी के क्लाइमेक्स ने सभी को हैरान कर दिया।

महिला के साथ होटल में ठहरी थी लड़की, पूरी रात रही, सुबह चिल्ल्लाते हुए बाहर भागी, पुलिस से बोली – ‘मैं तो…’

वीडियो में दो कपल को एक के बाद एक होटल के कमरे में जाते देखा गया। दोनों को एक-दूसरे के अगल-बगल में ही कमरा मिला था। पहले पहुंचे कपल ने अपने कमरे के बाहर ही चप्पल खोले थे। जब दूसरा कपल अपने कमरे में पहुंचा तो शख्स की नजर बगल के कमरे के बाहर खुली सैंडल पर पड़ी।

उसे सैंडिल जानी-पहचानी लगी। जब उसने शक के आधार पर दरवाजा खटखटाया तो दूसरे कमरे से भी शख्स बाहर निकल आया। उसने सामने वाले शख्स के साथ आई महिला को देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, दूसरा शख्स पहले वाले की बीवी के साथ होटल में आया था। फिर तो हंगामा ही मच गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rue (@rue_xyz)


इससे पहले की दूसरा मार खाता, सामने वाले कमरे से भी महिला बाहर निकल गई। अब चौंकने की बारी दूसरे शख्स की थी। सामने वाले कमरे से निकली महिला उसकी बीवी थी। यानी दोनों शख्स एक-दूसरे की बीवियों के साथ होटल में आए थे।

इस ट्विस्ट्स से भरी कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों को ये स्टोरी काफी पसंद आई। वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, आपको बता दें कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है। एक्टर्स ने लोगों के मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया था।

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रियों को विभाग मिलने से पहले कांग्रेस की चिट्ठी लीक, हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now