पलामू के चैनपुर में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, युवक की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2026

पलामू के चैनपुर में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, युवक की मौत

पलामू : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रानी ताल के पास शनिवार की देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को तत्काल एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के बालचौरा निवासी सुजीत कुमार (18) के रूप में हुई है। दुर्घटना में आनंद कुमार (20), राजेश साव (20) और दिलीप कुमार साव (16), सभी बाघी, रामगढ़ निवासी, घायल हुए हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार चैनपुर के कंकारी निवासी रूपेश कुमार यादव (18) को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया।

बॉक्स :एक बाइक पर चार, दूसरी पर था एक युवक
बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रानी ताल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  बोकारो में दिल दहलाने वाली घटना, कमरे के अंदर मिला पति-पत्नी और बच्चे का शव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now