गिरिडीह में ट्रेलर की चपेट में आने से एक बच्चे समेत दो बाइक सवार की मौत, एक बच्चे की बच गई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

गिरिडीह में ट्रेलर की चपेट में आने से एक बच्चे समेत दो बाइक सवार की मौत, एक बच्चे की बच गई जान

गिरिडीहः ट्रेलर की चपेट में आने से सोमवार शाम को दो बाइक सवार की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है जबकि बाइक पर बैठा एक अन्य बच्चे की जान इस हादसे में बच गई। घटना गिरिडीह-टुंडी रोड़ पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र इलाके की है।

जमशेदपुर में 15 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी, मंगलवार को सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने दिए निर्देश
घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी को लेकर धनबाद की ओर फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद रोड़ को जाम कर दिया है।जानकारी के अनुसार, ट्रेलर सोमवार शाम को मोहनपुर से टुंडी की ओर जा रही थी, वहीं बाइक सवार भी टुंडी की ओर ही जा रहा था। इसी बीच चतरो के पास बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक और पीछे बैठे दो बच्चों में से एक की मौत मौके पर हो गई।जबकि पीछे बैठा एक बच्चा बच गया।घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े लेकिन ट्रेलर को लेकर चालक भागने में सफल रहा।

See also  'ठाकुर हूं', कहने वाली कानपुर की HDFC बैंक महिला कर्मचारी के वायरल वीडियो का असली सच

3 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को 18 सालों बाद मिली कामयाबी
लोगों ने इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को दी। सूचना मिलते ही तुरंत ही महतोडीह पिकेट से पुलिस बल को भेजा गया।दूसरी तरफ धनबाद की तरफ भाग रहे वाहन की खोज भी शुरू कर दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now