गुंडागर्दी से परेशान ग्रामीणों ने उग्रवादी मोटा टाइगर की हत्या कर दी, इनके सफाए का लिया संकल्प

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 8, 2024

दुमका रेलवे साइडिंग में लोडर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, हादसे के बाद मजदूरों में आक्रोश

पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित गुदड़ी में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के आतंक से तंग आकर 30 गांव के ग्रामीणों ने संगठन के एरिया कमांडर मोटा टाइगर समेत दो उग्रवादियों को घेरकर मार डाला। ग्रामीणों ने गुदड़ी के सुदूरवर्ती टोमडेल पंचायत के कोमाय जंगल के समीप इस वारदात को अंजाम दिया। मोटा टाइगर पर क्षेत्र के दो लोगों की हत्या का नामजद केस दर्ज है।

चर्चा यह भी है कि मोटा टाइगर और उसके एक साथी के अलावा चार अन्य उग्रवादियों को ग्रामीणों ने मौत के घाट उतार दिया। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए चार थानों सोनुवा, आनंदपुर, गोईलकेरा और गुदड़ी की पुलिस घटनास्थल से एक किमी दूर से ही पूरी गतिविधि पर नजर रखे हुई है। कोमाय जंगल की ओर जानेवाले मार्ग पर जवान तैनात कर दिए गए हैं। जंगल की तरफ जाने से लोगों को रोका जा रहा है।

See also  देश में लागू हुआ CAA, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

तुम मुझे खुश नहीं करोगी तो.., पाटलिपुत्र खेल परिसर में महिला खिलाड़ी से रेप की कोशिश; मचा हड़कंप

दोहरे हत्याकांड में नामजद था मोटा टाइगर

गुदड़ी के गिरू गांव में 24 नवंबर को रवि तांती और खूंटी निवासी सनसा टोपनो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सनसा रवि के घर मिलने आये थे। इस वारदात में परिवार के अन्य सदस्यों ने भाग कर जान बचायी थी। घटना में गुदड़ी पुलिस ने पीएलएफआई कमांडर मोटा टाइगर व गोमिया के ऊपर हत्या व उग्रवादी हिंसा का केस दर्ज किया था।

इस घटना के तीन दिन बाद 27 नवंबर की शाम को अज्ञात अपराधियों ने गोइलकेरा भरडीहा बाजार में सेरेंगदा गांव के युवक नमन लोमगा की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा करीब दो सप्ताह से गोइलकेरा थाना क्षेत्र सारुडा गांव का एक व्यक्ति लापता है। जिसकी हत्या होने की आशंका जतायी जा रही है।

हथियार लेकर घूम रहे 30 गांव के लोगों ने घटना को दिया अंजाम

ग्रामीणों की मानें तो पीएलएफआई के उग्रवादी और उनके कई समर्थक पिछले कुछ माह से क्षेत्र में आतंक मचाये हुए हैं। उग्रवादी व उनके समर्थक वाहन चालकों के अलावा अन्य ग्रामीणों से डरा-धमका कर लेवी देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे आजिज आकर 30 गांव के ग्रामीणों ने उग्रवादियों क्षेत्र से भगाने का फैसला किया था।

See also  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,"अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025"कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का दिया न्योता

सौतन ने पति के साथ मिलकर महिला के प्राइवेट पार्ट्स में डाला फेवीक्विक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

ग्रामीण पारम्परिक हथियारों के साथ जंगल पहाड़ी क्षेत्र घूम-घूम कर उग्रवादी व अपराधियों की तलाश में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को लोढ़ाई में लगने वाले सप्ताहिक हाट भी बंद रहा। शनिवार को गोइलकेरा के सेरेंगदा बाजार भी बंद रहा।

उग्रवादियों को सबक सिखाने की बनी रणनीति

जानकारी के मुताबिक जिले के गुदड़ी, सोनुवा, गोईलकेरा और आनंदपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों में घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई थी। उग्रवादी संगठनों के द्वारा हत्या समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देने से ग्रामीण परेशान हो गये थे। उग्रवादियों पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीणों ने आपस में बैठक बुलाई थी। शुक्रवार को ही गुदड़ी के लोढ़ाई में हुई इस बैठक में आसपास के तीस गांवों के लोग शामिल हुए।

इस दौरान ऐसी घटनाओं में शामिल आरोपियों के सेंदरा करने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। ग्रामीणों ने शुक्रवार को पीएलएफआई के एरिया कमांडर मोटा टाइगर सहित करीब आधा दर्जन पीएलएफआई उग्रवादियों को पकड़ा और उसका सेंदरा कर दिया। मोटा टाइगर और एक अन्य उग्रवादियों का शव टोडेल और कोमाय जंगल के पास जंगल में होने की बात कही जा रही है। ग्रामीण समूह में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले उग्रवादियों की तलाश कर रहे हैं।

See also  Chaitra Navratri 2026:चैत्र नवरात्र आज से,कलश स्थापना के साथ होगा मां दुर्गा का स्वागत

खान सर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, BPSC प्रदर्शन में हुए थे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now