त्रिवेणी सैनिक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान, केक काट कर मनाया जश्न

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 8, 2024

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग के पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना में 08 मार्च 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कहा गया कि महिलाओं के बिना समाज का विकास असंभव है।इस दौरान त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत महिलाओं को डायरेक्टर ऑपरेशन संजय कुमार खटोड़ ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टीएसएमपीएल महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को सम्मान देने के लिए हमेशा ही मजबूती के साथ अग्रसर रही है।

triveni hazaribagh

उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान देना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना इस दिन को मनाने का मकसद है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है। महिलाएं घर के साथ साथ हर क्षेत्र में बेहतर काम कर सकती है।त्रिवेणी सैनिक हमेशा ही महिलाओं के सम्मान के लिए काम करती रहेगी।उन्होंने कहा कि खदान में ही पहले जहां पुरुषों का वर्चस्व था, वहीं आज महिलाएं खदान में डंपर जैसी बड़ी गाडियां चला रही है जो काबिले तारीफ है। ।त्रिवेणी सैनिक हमेशा ही महिलाओं के विकास और संस्था में सहभागिता के लिए काम करती रहेगी। कार्यक्रम की शुरुआत मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ महाप्रबंधक बिमल कुमार सिन्हा के स्वागत भाषण के साथ हुआ।

See also  घर में घुसा चोर, खाना बनाया और धुले कपड़े, मालकिन के लिए छोड़ गया संदेश

hazaribagh

उन्होंने कहा कि हमारे जीवन और समाज के लिए महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया और सभी महिला कर्मियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने इस कार्यक्रम के अयोजन करने के लिए त्रिवेणी सैनिक प्रबंधन का धन्यवाद किया। इस मौके पर डीजीएम प्लानिंग एस गणेशन, जी एम प्लानिंग और सर्वे एन के साहू, डीजीएम एचआर परमजीत सिंह चौहान, एजीएम एचआर उत्तम कुमार झा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। मंच का संचालन अरविंद कुमार दीक्षित ने किया।

triveni

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now