पटना में ट्रेनी SI रिश्वत लेते अरेस्ट, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा

पटना में ट्रेनी SI रिश्वत लेते अरेस्ट, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा

पटनाः बिहार की विशेष निगरानी इकाई ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक को 7000 रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार बहादुरपुर थाने में पदस्थापित हैं।

बिहार टॉपर घोटाले का आरोपी बच्चा राय ओवैसी की पार्टी में शामिल, महुआ से AIMIM के टिकट पर लड़ेगा चुनाव
विशेष निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष निगरानी को एक शिकायत मिली थी जो की विक्रम ज्योति नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई थी, कि पुलिस ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार एक मामले में उनका नाम प्राथमिक में शामिल न करने की एवज में ₹7000 की रिश्वत मांग रहे हैं।

बिहार में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या, एक दिन पहले SP से लगाई थी सुरक्षा की गुहार
एक ट्रेनी पुलिस अधिकारी द्वारा इस प्रकार से रिश्वत मांगने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए विशेष निगरानी इकाई ने पहले तो शिकायत की सत्यता जांच कराई। आरोप सही पाए जाने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने एक धावा दल का गठन किया और शुक्रवार को अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।

बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या, मृतक का था अपराधिक रिकॉर्ड
अवर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार जिस वक्त विक्रम ज्योति से रिश्वत के 7000 रुपए ले रहे थे इस वक्त उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल इनसे पूछताछ हो रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now