- Advertisement -

गुमला में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2025

पलामू में हरसईन मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

गुमला : जिले के बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर स्थित चौधरी ट्रेडर्स दुकान के पास मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसा में मोटरसाइकिल सवार पिता और उसका दो वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप मांझी और उनके मासूम पुत्र अर्पित मांझी के रूप में की गई है।

गुमला में पीपल पेड़ की डाली बाइक सवार पर गिरी, हादसे में जीजा-साले की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदीप मांझी अपने छोटे पुत्र को साथ लेकर मोटरसाइकिल से जोगो टोली स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। बच्चे की निर्जीव देह देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

See also  टाटा-पटना के बीच चलने वाली इस बस में प्लेन के एयर होस्टेस की तरह महिला करेंगी आपका स्वागत, जानिये क्या-क्या है सुविधा और कितना हैं किराया

जानकारी के मुताबिक, संदीप मांझी मूल रूप से पालकोट थाना क्षेत्र के बंगरु गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह जोगो टोली स्थित अपने ससुराल में परिवार सहित रहता था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। इधर, दुर्घटना की सूचना पाकर बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच और ट्रैक्टर चालक की पहचान में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now