अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2025

अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

रांचीः 1993 बैच के आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार झारखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। अलका तिवारी के सेवानिवृत होने के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

WhatsApp Image 2025 09 30 at 17.31.43 707d2547

अविनाश कुमार या वंदना दादेल कौन होंगे झारखंड के अगले मुख्य सचिव, अलका तिवारी 30 सितंबर को हो रही हैं रिटायर
30 सितंबर को अलका तिवारी के रिडायर्ड होने के बाद अब अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपर मुख्य सचिव है।वह अपने कार्यों के अलावा अपर स्थानिक आयुक्त नयी दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

WhatsApp Image 2025 09 30 at 18.30.27 06c1cfd7WhatsApp Image 2025 09 30 at 18.30.28 8bc7293b

See also  ED का खुलासाः फर्जी दस्तावेज से 103 एकड़ वन भूमि की हुई खरीद-फरोख्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now