डेस्कः सोमवार की सुबह बिहार के रोहतास जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तिलौथू-डेहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक और ऑटो के बीच जबरदस्त आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा सुबह के समय हुआ जब ऑटो में सवार यात्री अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।
भागलपुर स्टेशन पर रेल नीर की बोतल में मिली 48 लीटर शराब, RPF ने खोली बोरी तो उड़ गए होश
ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर: इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही अहम कारण मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हर्षवर्धन, BCA को मिला सबसे यंगेस्ट प्रेसिडेंट
हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल डेहरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहनों की फिटनेस तथा ड्राइवरों की लापरवाही की पड़ताल की जा रही है। राजमार्ग पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए डायवर्जन लागू कर दिया गया है।



