मुफ्त में आइसक्रीम नहीं देने पर ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पीटा, VIDEO में आया सब-इंस्पेक्टर का बेरहम चेहरा

मुफ्त में आइसक्रीम नहीं देने पर ट्रॉफिक पुलिस ने युवक को पीटा, VIDEO में आया सब-इंस्पेक्टर का बेरहम चेहरा

डेस्कः यूपी के झांसी में मुफ्त आइसक्रीम नहीं देने पर ट्रॉफिक पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी है। युवक का वीडियो सामने आने पर ट्रॉफिक पुलिस के सब इस्पेक्टर पर कार्रवाई कर दी गई है। सब इंस्पेक्टर ने पहले आइक्रीम खाने वाले युवक से दो आइसक्रीम लेकर खाया। आइसक्रीम खाने वाले युवक ने जब कीमत के रूप में 20 रुपये मांगे तो ट्रॉफिक पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया।

- Advertisement -
LD-advertisement

39 टुकड़ों में मिली थी भगवान विष्णु की 5 मीटर की एक हजार वर्ष पुरानी कांस्य प्रतिमा, देखना हैं तो जाना पड़ेगा इस शहर में…
झांसी के बिजौली निवासी रोहित आइसक्रीम की रेहड़ी लगता है। रोहित का कहना है मंगलवार दोपहर वह अपनी बहन कमल क्रांति को श्रीराम महाविद्यालय में चल रही परीक्षा में छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में ट्रैफिक दरोगा राम निवास ने उसकी रेहड़ी रोक ली। उससे आइसक्रीम मांग कर खाई। रोहित ने जब पैसा मांगा तो दारोगा नाराज हो गया। उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। दारोगा ने उसे लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। कई थप्पड़ मारने से कान से खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे दरोगा के चंगुल से छुड़ाया। इसकी शिकायत एसएसपी तक पहुंची। छानबीन एवं पूछताछ के बाद मामला सही मिलने पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

- Advertisement -
royal-soler-new
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now