जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइये का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2026

जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइये का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

दुमकाः नोनीहाट स्थित जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के आवास में 30 वर्षीय रसोइये सोनू राउत का फंदे से लटका शव बरामद किया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मृतक सोनू राउत देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र स्थित दोयम तेलियाडीह गांव के रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सोनू राउत जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के घर पर खाना बनाने का काम करता था। वह डाक बंगला परिसर में रहकर काम करता था।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बताया जाता है कि सोमवार सुबह उसने सभी के लिए नाश्ता तैयार किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर का भोजन बनाने के समय जब उसकी तलाश की गई तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। काफी खोजबीन के बाद उसके कमरे में शव मिला, जो सोनू राउत का था।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में हंसडीहा एवं रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या करने की आशंका जताई है. पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
SDPO का बयान
SDPO नवल किशोर सिंह ने बताया कि विधायक के घर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या है या हत्या। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

See also  लोहरदगा जंगल में एकसाथ मिले युवक-युवती के अधजले शव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now