- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

गुमला में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव,हत्या या आत्महत्या पुलिस हर एंगल से कर रही हैं जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2025

गुमला में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव,हत्या या आत्महत्या पुलिस हर एंगल से कर रही हैं जांच

गुमला : जिले के सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा पंचायत अंतर्गत लावागांई झेंगरिया टोंगरी जंगल में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पेड़ पर युवक और युवती के सड़े-गले शव फांसी के फंदे से लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिसई पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। घटनास्थल की स्थिति और शवों की हालत देखकर पुलिस का अनुमान है कि मौत लगभग दस दिन पहले हुई होगी। शव इतने अधिक सड़ चुके हैं कि पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

गुमला एसपी हारिस बिन जमां की अध्यक्षता में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक, क्रिसमस और नये साल को लेकर पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

पहाड़ी जंगल में आपस में लिपटे मिले शव, प्रेम संबंध की जताई जा रही आशंका
ग्रामीणों के अनुसार दोनों शव पहाड़ी जंगल में पेड़ से लटके हुए आपस में सटे मिले, जिससे संदेह है कि युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध रहा होगा और शायद दोनों ने साथ में आत्महत्या की होगी। फांसी लगाने के लिए एक तौलिया और दुपट्टे का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस भी प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की संभावना से इंकार नहीं कर रही है।

See also  यूपी में जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियां, पुलिस ने पूछताछ की ठनका माथा, 9 को पकड़ा

इंडिया-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू, सोमवार देर रात से लगी लंबी लाइन, JSCA स्टेडियम में खुले 6 काउंटर

हत्या कर शव टांगने की भी चर्चा, ग्रामीणों को संदेह
घटना स्थल घने जंगल और कंटीले इलाके में है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे सुनसान स्थान पर किसी अनजान व्यक्ति का आसानी से पहुंचकर फांसी लगा लेना संदिग्ध लगता है। कुछ लोग यह भी संभावना जता रहे हैं कि दोनों की कहीं और हत्या कर शवों को यहां टांग दिया गया हो ताकि मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो। हालांकि इन आशंकाओं की पुष्टि नहीं हो पाई है।

BLO को बंधक बनाने वाले बयान पर मंत्री इरफान अंसारी ने किया यूटर्न, कहा- मेरा बयान सिर्फ फर्जी गिरोह को लेकर था

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच
पंचनामा के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है। पुलिस मामला हत्या है या आत्महत्या, इसे स्पष्ट करने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

See also  महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जानिये क्या है पूजा करने का शुभ मुहूर्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now