भाभी के तानों से तंग आकर ननद बिजली खंभे पर चढ़ी, लोगों ने ऐसी बचाई जान

भाभी के तानों से तंग आकर ननद बिजली खंभे पर चढ़ी, लोगों ने ऐसी बचाई जान

डेस्कः गया के मायागंज गांव में शुक्रवार को एक चौकाने वाला मामला सामने आया। एक युवती आत्महत्या करने के मकसद से बिजली के खंभे पर चढ़ गई। 11 हजार वोल्ट के तार को छूने बिजली खंभे पर चढ़ी युवती को बचाने गांव वाले इकट्ठा हो गये और बड़ी मशक्त के बाद उसकी जान बचाई।

मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष, जगदानंद सिंह की लेंगे जगह, नीतीश के पुराने साथी पर लालू का दाव
गांव वालों के अनुसार, युवती को बिजली के खंभे पर चढ़ते हुए देखते ही किसी अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत उसे रोकने की कोशिश की गई लेकिन को मानने को तैयार नहीं हुई। मामले की गंभीरता को भांपते हुए ग्रामीणों ने पावर सब स्टेशन को फोन कर तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करने की अपील की। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बिजली सप्लाइ बंद कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण युवती को करेंट नहीं लगा और बाद में ग्रामीणों के समझाने-बुझाने पर वह पोल से नीचे उतर आयी। इसके बाद उसे उसके घर भेज दिया गया।

विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन
युवती अपने मायके में रहती है, क्योंकि उसके पति का निधन पहले ही हो चुका है। उसका आरोप है कि पति की मौत के बाद उसकी भाभी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है और आये दिन उसे मरने के लिए उकसाने जैसे ताने दिये जाते हैं। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी जान देने की कोशिश की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now