घाटशिला में खुले में घूमता दिखा बाघ, कई इलाकों में दहशत; ढूंढ रहे वन विभाग के अधिकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2025

tiger_seen_in_ghatshila

झारखंड के घाटशिला प्रखंड की कालचित्ति पंचायत के बासाडेरा जंगल में बाघ ने अपना डेरा जमा लिया है। हालांकि पिछले 24 घंटे के अंदर बाघ की हलचल नहीं दिखी है। इस कारण सही लोकेशन नहीं पता चल पा रहा है।

बाघ का अंतिम लोकेशन बासाडेरा पहाड़ी में दिखा था। जबतक बाघ को वन विभाग के अधिकारी, ग्रामीण नहीं देखते हैं, या फिर बाघ किसी का शिकार नहीं करता है तो यह कहना मुश्किल होगा कि बाघ का असली लोकेशन क्या है। बासाडेरा और धारागिरी के जंगल में बाघ के लोकेशन होने के कारण बुधवार के दोनों गांव के ग्रामीण जंगल में न लकड़ी लाने गये, न गांव में ज्यादा चहल पहल दिखी।

बाथरूम में नहाते महिला की बनाई वीडियो, फिर किया रेप, दोस्त से संबंध बनाने के लिए कर रहा था ब्लैकमेल

बासाडेरा मिडिल स्कूल खुला रहा और बच्चे की उपस्थिति भी ठीक ठाक रही। दूसरी ओर बाघ की तालाश में वन विभाग के अधिकारी बासाडेरा, धारागिरी और बुरुडीह के जंगलों में रात में भी बाघ की तालाश में जुटे हैं। बुधवार को बाध के लोकेशन पता करने को लेकर बासाडेरा के जंगलो में 20 कैमरा वनविभाग के अधिकारी द्वारा लगाया गया है, साथ ही पानी पिने का जहां जहां श्रोत है, वहां भी कैमरे लगाये जा रहे है।

See also  झारखंड में शहरी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़ा आयोग ने सौंपी ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि बाध एक दिन में 40 से 50 किलोमीटर का रास्ता तय कर रहा है। वन विभाग के रेंजर बिमद कुमार ने कहा कि बाघ की तालाश में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार जान जोखिम में डाल जंगल में ही घुम रहे हैं। बाध का लोकेशन को लेकर 20 कैमरे लगाये गये हैं।

अभी तक किसी लोकेशन में बाघ की तस्वीर कैद नही हो रही है। पिछले 24 घंटा से बाघ ने किसी भी घटना को अंजाम नही दिया गया है, जिसके कारण यह कहना मुश्किल है कि आखिर बाध कहां पर है। इसबिच लोगों को जंगल में नही जाने की हिदायत लगातार दी जा रही है, और लोगों को घर में ही रहने को लेकर अलर्ट किया जा रहा है।

गोलियों की तड़तड़ाहट और सड़क पर भागते लोग, बाल-बाल बचे मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह: VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now