- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

इरफान अंसारी से पत्रकार ने पूछा था ‘भड़काऊ प्रश्न’ ! अपने मंत्री के समर्थन में उतरे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

इरफान अंसारी से पत्रकार ने पूछा था 'भड़काऊ प्रश्न' ! अपने मंत्री के समर्थन में उतरे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

रांचीः हजारीबाग में मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकार की पिटाई के मुद्दे को लेकर झारखंड में राजनीतिक तापमान गर्म है। पत्रकारों के साथ-साथ विपक्ष भी इरफान अंसारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। यही नहीं सत्ता पक्ष के कई नेता भी पत्रकार की पिटाई की आलोचना कर रहे है और ऐसे घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे है। पत्रकार की पिटाई के मामले में घिरते नजर आ रहे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री के समर्थन में उनकी पार्टी के नेता और राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर खुलकर सामने आ गये है।

इरफान अंसारी का खुलकर समर्थन
एक ओर पत्रकार की पिटाई मामले में हजारीबाग ने इरफान अंसारी के समथकों पर अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं कि है दूसरी ओर हजारीबाग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सरकार में नंबर दो कि हैसियत रखने वाले वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सवाल उठा रहे है। अस्पताल से स्वस्थ्य होकर घर लौटे वित्त मंत्री ने हजारीबाग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में हजारीबाग पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है इसके साथ ही इरफान अंसारी से सवाल पूछने के बाद उनके समर्थकों द्वारा पत्रकार की पिटाई के मामले में पत्रकारों को नैतिकता और निष्पक्षता का पाठ पठाते नजर आ रहे है।

See also  राज्यपाल ने रांची के पुराना विधानसभा मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया

पत्रकार ने मंत्री से भड़काऊ प्रश्न पूछा
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हजारीबाग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत मामले में संबंधित थाना प्रभारी के द्वारा परिजनों के गुमराह करने की बातें जांच का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने आगे इरफान अंसारी का बचाव करते हुए लिखा कि परिजनों के कहने पर स्वास्थ्य मंत्री हजारीबाग गये थे। एक पत्रकार ने मंत्री से भड़काऊ प्रश्न पूछा जाना माहौल को जानबूझकर दूषित करने के समान है। उकसावे-उत्तेजना और किसी दवाब में पत्रकारिता निष्पक्ष नहीं हो सकती।
इसके बाद उन्होंने हजारीबाग पुलिस और पत्रकार दोनों को अपने तौर पर पाठ पठाने की कोशिश की। वित्त मंत्री जिस चतरा विमान हादसे के पीड़ित परिवार को सहायता नहीं मिलने के सवाल को भड़काऊ बता रहे है, उसी दिन यानी 28 अप्रैल को मंत्री के सामने मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था। मामले की संवेदनशीलता को देखिये हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फौरन पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सहायता का भरोसा दिलाया।

See also  गोड्डा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, शादी समारोह में गई लड़की से 10 युवकों ने किया गैंगरेप

WhatsApp Image 2026 05 02 at 8.25.51 PM

वहीं अब वित्त मंत्री इस मामले को लेकर पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल को भड़काउ बता रहे है। हजारीबाग में मंत्री के समर्थकों द्वारा पत्रकार की पिटाई करने वाले पर अब तक कार्रवाई नहीं करने को लेकर राधा कृष्ण किशोर ने कोई बयान नहीं दिया। हालांकि उन्होंने एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के रहस्य का पर्दा उठाना हजारीबाग पुलिस के लिए एक चुनौती जरूर बताया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now